• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड: पौड़ी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही: 5 मजदूर लापता, 2 महिलाओं की मौत

उत्तराखंड: पौड़ी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही: 5 मजदूर लापता, 2 महिलाओं की मौत

August 7, 2025
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम - अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम – अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

March 10, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Friday, March 20, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड: पौड़ी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही: 5 मजदूर लापता, 2 महिलाओं की मौत

उत्तराखंड: पौड़ी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही: 5 मजदूर लापता, 2 महिलाओं की मौत

by Bhupendra Panwar
August 7, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
उत्तराखंड: पौड़ी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही: 5 मजदूर लापता, 2 महिलाओं की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने एक बार फिर प्रकृति के कहर को उजागर किया है। थलीसैंण विकासखंड के बांकुड़ा और बुरासी गांवों में हुई त्रासदी ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। बांकुड़ा गांव में बादल फटने से 5 नेपाली मजदूर और उनके परिजन लापता हो गए हैं, जबकि बुरासी गांव में भारी भूस्खलन के कारण दो महिलाओं की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस आपदा ने कई घरों, गौशालाओं और मवेशियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

5 मजदूर लापता

पौड़ी जिले के थलीसैंण तहसील के ग्राम बांकुड़ा में बादल फटने की घटना ने तबाही मचाई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, गधेरे के समीप टेंट में रह रहे 5 नेपाली मजदूर और उनके परिजन तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों की पहचान नरेंद्र बहादुर खटका (40 वर्ष), संध्या खटका (35 वर्ष, पत्नी नरेंद्र), रोमन खटका (18 माह, पुत्र नरेंद्र), अमृता परिहार (21 वर्ष, पत्नी राम बहादुर) और विमल (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Cloud Burst Video: “‘भागो रे…’ उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने का खौफनाक मंजर, इतने लोगों की मौतUttarkashi Cloud Burst Video: “‘भागो रे…’ उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने का खौफनाक मंजर, इतने लोगों की मौत

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन भारी बारिश और खराब मौसम ने राहत कार्यों में बाधा डाली है। इसके साथ ही, घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें उदय गुरु (21 वर्ष), गोपाल थापा (19 वर्ष), कालीराम बहादुर (23 वर्ष) और लक्ष्मी देवी (21 वर्ष) शामिल हैं। कालीराम बहादुर और लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए देघाट भेजा गया है।

भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत

पौड़ी जिले के बुरासी गांव में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं, बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गए, जिससे कई मवेशियों की जान चली गई। गांव में कोहराम मचा हुआ है, और ग्रामीण इस त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

पौड़ी गढ़वाल जिले के बुरासी गांव में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण श्रीमती बिमला देवी, पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी, और श्रीमती आशा देवी, पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी, मलबे में दबकर मौत हो गई। pic.twitter.com/qPeOYiXh3w

— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 6, 2025

बगडियाल गांव में सड़क बंद

थलीसैंण तहसील के बगडियाल गांव में भी भूस्खलन ने कहर बरपाया है। गौशालाओं के समीप हुए बड़े भूस्खलन के कारण कई घरों के आंगन टूट गए हैं, और कुछ घर खतरे की जद में हैं। लिंगुड़िया मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और घास काटने या अन्य जरूरी कार्यों के लिए मौसम के अनुकूल समय का इंतजार करें।

Tags: Pauri Garhwal landslideUttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

Uttarkashi Cloud Burst Video: “‘भागो रे…’ उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने का खौफनाक मंजर, इतने लोगों की मौत

Next Post

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.