उत्तराखंड के लैंसडौन से गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। गढ़वाल राइफल्स के भवानी दत्त परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 258 अग्निवीरों ने भारतीय थल सेना में शामिल होकर देश की आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लिया।
लैंसडाउन में कोर-8 बैच-1 के इन अग्निवीरों ने 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। परेड के दौरान उन्होंने राष्ट्र की सेवा, सेना की गरिमा और वर्दी के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए शपथ ग्रहण की। पूरे समारोह में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला
।




