Current Date

उत्तरकाशी पंचायत चुनाव 2025: जिला पंचायत के परिणाम घोषित, देखें किस प्रत्याशी ने मारी बाजी

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 1 August 2025, 7:00 am IST
Advertisement
Subscribe
उत्तरकाशी पंचायत चुनाव 2025: जिला पंचायत के परिणाम घोषित, देखें किस प्रत्याशी ने मारी बाजी

उत्तराखंड के विभिन्न ब्लॉकों में संपन्न हुए जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार उत्तरकाशी जिले से चुनाव में महिलाओं, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों ने दमदार उपस्थिति दर्ज की। कुल 28 वार्डों में हुए मतदान में कई पुराने चेहरों को जनता ने नकारा तो कई नए चेहरों को भरपूर समर्थन मिला।

यह भी पढ़ें – कानूनी मोर्चे से लेकर चुनावी मैदान तक, सीता देवी की जीत बनी चर्चा का विषय

28 वार्डों के विजयी प्रत्याशियों की जानकारी

  • धारली से विजयी प्रत्याशी: सोनिका, मत: 1857 (34.36%)
  • नैताला से बबीता रावत ने 2205 मत (36.12%) प्राप्त कर विजय प्राप्त की।
  • सालू (अनारक्षित) से ज्योति देवी ने 1520 मत (28.67%) के साथ जीत दर्ज की।
  • गजौली (अनारक्षित) से कुलदीप सिंह नेगी ने 1647 मत (28.04%) प्राप्त किए।
  • मानपुर (महिला) से सरस्वती नाथ ने 3004 मत (38.35%) के साथ जीत हासिल की।
  • मातली (एससी) से हीरा लाल शाह ने 2745 मत (36.91%) प्राप्त किए।
  • डुंडा (अनारक्षित) से भरत सिंह बिष्ट ने 981 मत (25.04%) के साथ जीत दर्ज की।
  • जेमर (अनारक्षित) से मदन लाल ने 2280 मत (45.08%) प्राप्त किए।
  • फोल्ड (महिला) से अंशिका जगूड़ी ने 1384 मत (13.02%) के साथ जीत हासिल की।
  • न्यूगांव (महिला) से प्रियंका ने 3806 मत (35.49%) प्राप्त किए।
  • गेवला (अनारक्षित) से बुद्धि सिंह ने 1547 मत के साथ जीत दर्ज की।
  • खालसी (महिला) से सरोजबाला ने 3447 मत प्राप्त किए।
  • मरगांव (अनारक्षित) से शिवराज सिंह ने 2991 मत हासिल किए।
  • गडोली (एससी महिला) से सरिता ने 2650 मत प्राप्त किए।
  • धारकोट (एससी) से दीपेन्द्र कोहली ने 2953 मत के साथ जीत दर्ज की।
  • वाडिया (OBC महिला) से बीना ने 3885 मत प्राप्त किए।
  • स्यालब (एससी महिला) से रेखा ने 2862 मत हासिल किए।
  • ईड़क (OBC) से सुखदेव सिंह रावत ने 4735 मत के साथ जीत दर्ज की।
  • तुनालका (OBC) से विजय प्रकाश ने 1382 मत प्राप्त किए।
  • भकोली (OBC महिला) से प्रियंका ने 1931 मत हासिल किए।
  • काण्डी डामटा (OBC महिला) से अनीता ने 3441 मत (50.81%) के साथ जीत दर्ज की।
  • हुडोली (SC महिला) से कविता ने 2746 मत (38.86%) प्राप्त किए।
  • मठ (SC महिला) से शोभा ने 2074 मत (37.24%) के साथ जीत हासिल की।
  • राम (अनारक्षित) से दीपक बिजल्वाण ने 2857 मत (48.75%) प्राप्त किए।
  • कोटगांव (OBC महिला) से रवीना ने 3999 मत (56.4%) के साथ जीत दर्ज की।
  • नानई (SC) से पवनदास ने 2410 मत (35.41%) प्राप्त किए।
  • झोटाड़ी (OBC) से रमेश सिंह चौहान ने 2573 मत (36.94%) हासिल किए।
  • दोपणी (अनारक्षित) से अनुप राज ने 1389 मत (28.7%) के साथ जीत दर्ज की।

इस बार के पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और जीत की दर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को भी जनता ने भरपूर समर्थन दिया। ईड़क सीट पर सुखदेव सिंह रावत को सबसे अधिक 4735 वोट मिले, जबकि कोटगांव सीट पर रवीना ने 56.4% वोट हासिल कर सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त किया।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख