Current Date
Ad

मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में दुखद हादसा: पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन चपेट में, दो की मौत, तीन घायल

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 1 September 2025, 9:43 am IST
Advertisement
Subscribe
मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में दुखद हादसा: पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन चपेट में, दो की मौत, तीन घायल

आज सुबह मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ऊपर पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से मैक्स बोलेरो वाहन (यूके 11 टीए 1100) क्षतिग्रस्त हो गया। यह वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर 11 यात्रियों को लेकर जा रहा था। हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

About the Author
Bhupendra Panwar
अगला लेख