Tehri Garhwal जिले के देवल गांव का रहने वाला 18 साल का केतन लाल 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसका पिछले छह महीने से खोलगढ़ गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की एक कथित ऊंची जाति से थी, और जब उसके परिवार को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने एक खौफनाक साजिश रची।
रविवार रात करीब 11:30 बजे, लड़की ने केतन को फोन किया और उसे घर के पास मिलने के बहाने बुला लिया। केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। लेकिन वहां लड़की का पूरा परिवार पहले से ही घात लगाए बैठा था। लड़की के पिता यशवीर सिंह पंवार और दादा विद्या सिंह समेत पूरे परिवार ने दोनों युवकों को घेर लिया और एक कमरे में बंधक बना लिया।
पार की हैवानियत की हदें
टिहरी में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की हत्या का यह मामला सिर्फ एक सामान्य मारपीट का नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित और क्रूर हत्याकांड है। मृतक के पिता धनपाल लाल की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
- रात भर दोनों युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
- केतन के हाथों के नाखून उखाड़ दिए गए।
- उसके पैरों में लोहे की कीलें ठोक दी गईं
- इस दरिंदगी में केतन का दोस्त दिवाकर भी बुरी तरह घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं।




