Current Date
ad

Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription: क्या अब सोशल मीडिया चलाने के लिए देने होंगे पैसे? जानिए सच्चाई

Description: Meta ने लॉन्च किया Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription प्लान। जानिए Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus के फीचर्स, कीमत और आम यूजर्स पर इसका असर।

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 29 May 2026, 5:32 am IST
Subscribe
Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription: क्या अब सोशल मीडिया चलाने के लिए देने होंगे पैसे? जानिए सच्चाई

दोस्तो, अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपना WhatsApp चेक करते हैं, फिर इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हैं और फेसबुक पर दोस्तों के अपडेट्स स्क्रॉल करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है। आजकल इंटरनेट और टेक जगत में Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि क्या सच में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta अब इन फ्री ऐप्स को इस्तेमाल करने का चार्ज लेने वाली है? तो चलिए, इस पूरी खबर को बिना किसी लाग-लपेट के आसान और सरल भाषा में समझते हैं।

Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription की पूरी सच्चाई

जी हां, यह खबर सच है! Meta (जो फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी है) ने हाल ही में दुनिया भर में अपना Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription मॉडल पेश किया है। कंपनी की हेड ऑफ प्रोडक्ट, नाओमी ग्लीट (Naomi Gleit) ने ऐलान किया है कि अब यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा और प्रीमियम फीचर्स देने के लिए Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus रोलआउट किए जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने चार्ज देना होगा।

हर महीने कितने पैसे देने होंगे?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए पेड प्लान की ग्लोबल कीमतें कुछ इस तरह तय की गई हैं।

  • Instagram Plus और Facebook Plus: इसकी कीमत लगभग $3.99 प्रति माह रखी गई है (भारतीय रुपयों में यह करीब ₹384 से ₹387 के आसपास होगी)।
  • WhatsApp Plus: इसकी कीमत थोड़ी कम यानी $2.99 प्रति माह रखी गई है (भारतीय रुपयों में करीब ₹288 से ₹290)

Meta Plus subscription benifit

अगर आप अपनी जेब ढीली करते हैं और यह पेड प्लान लेते हैं, तो आपको कई ऐसे धांसू फीचर्स मिलेंगे जो नॉर्मल यूजर्स को नहीं मिलते।

WhatsApp Plus के फायदे: इसमें आपको ऐप की थीम बदलने का ऑप्शन, प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम रिंगटोन और एक्स्ट्रा चैट्स को पिन करने की सुविधा मिलेगी।

Instagram और Facebook Plus के फायदे: इसमें सबसे मजेदार फीचर यह है कि आप देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किसने दोबारा (Rewatch) देखा है। इसके अलावा एडवांस एनालिटिक्स, बेहतर ऑडियंस रीच, कस्टम ऐप आइकन और अपनी प्रोफाइल को एकदम अलग तरीके से सजाने (Profile Customization) के कई नए ऑप्शन्स मिलेंगे।

तो क्या अब मुफ्त में नहीं चलेगा सोशल मीडिया?

यहीं पर सबसे बड़ी राहत है! आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription के आने के बाद भी आपकी पुरानी ऐप्स बंद नहीं होंगी।

आप जैसे अभी फ्री में Facebook, Instagram और WhatsApp इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे। आपके बेसिक चैटिंग, फोटो शेयरिंग और रील्स देखने वाले फीचर्स हमेशा की तरह बिल्कुल मुफ्त काम करते रहेंगे। यह पेड ‘Plus’ प्लान सिर्फ उन लोगों के लिए है (जैसे इन्फ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स या बिजनेसमैन), जिन्हें अपने अकाउंट को ज्यादा प्रोफेशनल और अट्रैक्टिव बनाना है।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख