मुम्बई के जयप्रकाश पांडे श्रीबद्रीनाथ धाम में दर्शन करने को आए लेकिन वीडियोग्राफी बनाने का शौक नही छूट पाया और फिर मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग करने लगे। मामले का पता चलते ही उत्तराखंड पुलिस ने व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।
साथ ही, मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा एवं धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उसके पास से बरामद सभी अवैध वीडियो एवं फोटो को तत्काल प्रभाव से डिलीट करवाया गया।




