Paper Leak Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर Neet Paper Leak को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर अब राजनीति गरमा गई है। उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने आंदोलन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं इस आंदोलन के पीछे बाहरी फंडिंग तो नहीं है।

दीप्ति रावत ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह जानना बहुत जरूरी है कि इतने दिनों से चल रहे इस आंदोलन को आर्थिक सहयोग कहां से मिल रहा है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि नीट परीक्षा को लेकर उपजे विवाद के बाद से ही देश के कई हिस्सों में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से धरना प्रदर्शन जारी है।