Chamoli Fight Video: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुए मामूली विवाद के बाद निहंग यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने चार निहंग को गिरफ्तार किया है।

कर्णप्रयाग बाजार में होटल कृष्णा पैलेस के पास स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद 4 निहंग द्वारा स्थानीय व्यापारी एवं बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें 04 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता

1- जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी ग्राम सोहाना थाना सोहाना जिला मोहाली पंजाब उम्र 23 वर्ष।

2-अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष

3-सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी कुबडा सेक्टर 68 थाना फेज 8 जिला एस ए एस नगर मोहाली आयु 21 वर्ष

4-मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी ग्राम सोहना थाना सोहना जिला मोहाली पंजाब उम्र 21वर्ष