Current Date
ad

5 राज्यों में आज मतगणना शुरू, जानिए पूरी जानकारी

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 4 May 2026, 8:11 am IST
Subscribe
5 राज्यों में आज मतगणना शुरू, जानिए पूरी जानकारी

आज 4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो रही है। सुबह 8 बजे से postal ballots की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाद EVM वोटों की गिनती चलेगी। लाखों लोगों की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है क्योंकि इससे अगले पांच साल के लिए इन राज्यों की सरकार तय होगी।

इन राज्यों में शुरू हुई मतगणना

इस बार असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव हुए थे। इनमें से चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। कुल मिलाकर 824 विधानसभा सीटों पर वोट पड़े थे। पश्चिम बंगाल में 294 सीटें हैं, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टर वैलेट गिने जाएंगे, फिर EVM मशीनों के वोट। हर विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पांच मशीनों की स्लिप भी चेक की जाएगी। शुरुआती रुझान (ट्रेंड्स) सुबह 8:30 बजे के आसपास आने शुरू हो सकते हैं। पूरे नतीजे शाम तक या रात तक आ सकते हैं।

पश्चिम बंगाल: त्रिकोणीय मुकाबला

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है। यहां ममता बनर्जी की TMC, BJP और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दो चरणों में मतदान हुआ था। ध्यान रहे, फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान होगा, इसलिए आज 293 सीटों के नतीजे आएंगे।

तमिलनाडु: द्रमुक बनाम एआईएडीएमके

तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ। यहां DMK गठबंधन और AIADMK के साथ BJP का गठबंधन मुख्य मुकाबले में है। नई पार्टी TVK भी चर्चा में रही। बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए।

केरल: वाम और कांग्रेस गठबंधन

केरल में 140 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई। यहां LDF (वाम मोर्चा) और UDF (कांग्रेस गठबंधन) के बीच मुख्य लड़ाई है। BJP भी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है।

असम: सत्ता बचाने की चुनौती

असम की 126 सीटों पर भी एक चरण में मतदान हुआ। BJP led गठबंधन सत्ता में है और उसे बनाए रखने की चुनौती है। कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल विपक्ष में हैं।

राज्यों की मतगणना कहां देखें

आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर लाइव रिजल्ट देख सकते हैं। न्यूज चैनल और ऐप्स पर भी पल-पल की अपडेट मिलेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतगणना सुचारू रूप से हो।ये चुनाव न सिर्फ राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अहम माने जा रहे हैं। नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना भरोसा दिया।

इन नतीजों से 2029 के लोकसभा चुनावों की दिशा भी तय हो सकती है। सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन असली फैसला EVM खुलने के बाद होगा।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख