• Latest
  • Trending
  • All
उत्तरकाशी पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

Uttarkashi News: उत्तरकाशी पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

September 19, 2025
1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

April 2, 2026
उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

March 28, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » Uttarkashi News: उत्तरकाशी पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

Uttarkashi News: उत्तरकाशी पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

by Bhupendra Panwar
September 19, 2025
in उत्तराखंड
0
उत्तरकाशी पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह को किया गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarkashi News: उत्तरकाशी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से धोखाधड़ी कर सोना चोरी करता था। यह गिरोह पुराने आभूषणों की साफ-सफाई के नाम पर घर-घर जाकर लोगों को ठगता था। इस मामले में पुलिस टीम की मेहनत को देखते हुए एसपी उत्तरकाशी ने टीम को 5000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार

18 सितंबर 2025 को मातली निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली उत्तरकाशी में शिकायत दर्ज की। उसने बताया कि 17 सितंबर को उसकी मां घर पर अकेली थीं, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर पुराने गहनों की साफ-सफाई का बहाना बनाया और धोखे से उनके सोने के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी के मामले में धारा 303(2) और 318(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया।

उत्तरकाशी पुलिस ने सोना चोरी गिरोह को पकड़ा

कोतवाली पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने पतारसी, सुरागरसी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जानकारी जुटाई। मात्र 2-3 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का खुलासा कर लिया और 18 सितंबर 2025 की शाम को उत्तरकाशी बस अड्डे के पास एक होटल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए कैमिकल और अन्य सामान भी बरामद हुए। मामले में धारा 61(2) और 317(2) BNS को भी जोड़ा गया है।

सफाई के बहाने करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुराने आभूषणों की साफ-सफाई के बहाने लोगों के सोने को चुराते थे। इसके लिए आरोपी कैमिकल का इस्तेमाल करते थे, जिससे गहनों से सोना निकाल लिया जाता था। बाकी बचे मेटल पर हल्दी रंग का कैमिकल चढ़ाकर गहने वापस कर देते थे और लोगों से 1 घंटे बाद चेक करने को कहते थे। इस दौरान वे वहां से भाग जाते थे।

यह भी पढ़ें – Uttarkashi News: उत्तरकाशी से लापता नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला

गिरफ्तार आरोपी बहुत शातिर हैं। इनमें से खंतार मंडल और पवन सोनी के खिलाफ पहले भी पौड़ी गढ़वाल के थाना रिखणीखाल और सतपुली में धोखाधड़ी और संगठित अपराध के मामले दर्ज हैं। पौड़ी पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है। पुलिस अब इनके और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी पवन सोनी, उम्र 38 वर्ष, पुत्र उमेद शाह, निवासी कोल बड़ा, पोस्ट मेहरमा, गौंडा, झारखंड हैं। दूसरा आरोपी खंतार मंडल, उम्र 34 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय जग्गू मंडल, निवासी 05 नंबर सीज, मदारीचक, मनोहरपुर, मनिहारी, कटिहार, बिहार और आरोपी संजय कुमार शाह, उम्र 39 वर्ष, पुत्र नागेश्वर शाह, निवासी जमुनिया, तुलसीपुर, भागलपुर, बिहार हैं।

Tags: Uttarkashi Hindi newsUttarkashi news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

भारत में ई-आधार ऐप लॉन्च: जन्मतिथि, पता और फोन नंबर को तुरंत कर सकेंगे अपडेट

Next Post

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण 2025 कब लगेगा, सूतक काल की पूरी जानकारी

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
सूर्य ग्रहण 2025 कब लगेगा, सूतक काल की पूरी जानकारी

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण 2025 कब लगेगा, सूतक काल की पूरी जानकारी

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.