होली के दिन ही जुमे की नमाज होने की वजह से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वहीं की जगह नमाज अदा करने का समय भी बदला गया है। उत्तरकाशी जनपद में भी पुलिस प्रशासन ने जामा मस्जिद अल्पसंख्यक सेवा समिति के साथ बैठक की। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च होली के दिन 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तरकाशी में मौसम ने बदली करवट, एवलांच की चेतावनी
Story continues below advertisement
बता दे कि होली और रमजान दोनों 14 मार्च को मनाए जाएंगे और दोनों धर्मों के लिए यह महत्वपूर्ण त्योहार है। जिसके बाद जामा मस्जिद अल्पसंख्यक सेवा समिति ने जुमे की नमाज अदा करने का समय बदले का निर्णय लिया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि उत्तरकाशी में रमजान के जुमले की नमाज को दोपहर ढाई बजे अदा की जाएगी।
