Uttarakhand news: दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे पेपर लीक प्रदर्शन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उत्तराखंड पुलिस का जवान धरने के बीच बैठा हुआ है और उत्तराखंड पुलिस से इस्तीफा देने की बात कर रहा। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने यह मामला संज्ञान में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे इस व्यक्ति का नाम शेर सिंह है, जिसे 2025 में निलंबित कर दिया गया था और उस समय वह पिथौरागढ़ में तैनात था। अब पुलिस मुख्यालय यह पता लगाने में जुट गया है कि निलंबन की स्थिति में वह वर्दी पहनकर सार्वजनिक धरने में कैसे शामिल हुआ।
