• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड: 46 अधिकारियों ने सरकारी खजाने पर लूट मचाई, किचन कनेक्शन के नाम पर उड़ाए करोड़ों

उत्तराखंड: 46 अधिकारियों ने सरकारी खजाने पर लूट मचाई, किचन कनेक्शन के नाम पर उड़ाए करोड़ों

October 19, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Sunday, March 8, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड: 46 अधिकारियों ने सरकारी खजाने पर लूट मचाई, किचन कनेक्शन के नाम पर उड़ाए करोड़ों

उत्तराखंड: 46 अधिकारियों ने सरकारी खजाने पर लूट मचाई, किचन कनेक्शन के नाम पर उड़ाए करोड़ों

by Bhupendra Panwar
October 19, 2025
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड: 46 अधिकारियों ने सरकारी खजाने पर लूट मचाई, किचन कनेक्शन के नाम पर उड़ाए करोड़ों
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड वन विकास निगम (यूएफडी) एक बार फिर भ्रष्टाचार के चंगुल में फंस गया है। ऑडिट में सामने आया है कि निगम के 46 वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना किसी सरकारी अनुमति के अपने निजी घरों में कुक (रसोइया) रखे और उनकी सैलरी सीधे सरकारी फंड से चुकाई। यह अनियमितता पूरे 34 महीनों तक चली, जिसमें निगम के खजाने को करीब 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। सरकार ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं, और दोषियों से राशि की वसूली की कार्रवाई का ऐलान किया गया है।

उत्तराखंड में 46 अधिकारियों ने रखे निजी कुक

ऑडिट टीम की जांच में पाया गया कि अप्रैल 2022 से अप्रैल 2025 तक यह सिलसिला बिना किसी रुकावट के चलता रहा। प्रत्येक कुक को मासिक 17,000 रुपये का मानदेय दिया जाता था, जिससे हर महीने निगम को लगभग 8 लाख रुपये का बोझ पड़ता। इसमें कुल 46 अधिकारियों ( 36 प्रभागीय वन अधिकारी, 4 क्षेत्रीय प्रबंधक, 4 प्रशासनिक अधिकारी, 1 मुख्य लेखाधिकारी, और 1 ईपीएफ लेखाधिकारी) शामिल थे।

ABP न्यूज के अनुसार, ये सभी अधिकारी आउटसोर्सिंग के बहाने कुकों की नियुक्ति करते थे, लेकिन वास्तव में ये उनके निजी उपयोग के लिए थे। दिलचस्प बात यह है कि मई 2022 में निगम ने अपनी नई सेवा नियमावली लागू की, जिसमें सरकारी खर्च पर कुक रखने का प्रावधान पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था। फिर भी, अधिकारियों ने नियमों की खुली अवहेलना की और भुगतान जारी रखा। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, जब वित्तीय जांच का दबाव बढ़ा, तभी अप्रैल 2025 में इन सेवाओं को बंद किया गया।

यह भी पढ़ें – उत्तरकाशी डीएम समेत अधिकारियों को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश, भागीरथी इको-सेंसिटिव जोन में अवैध निर्माण पर उठे सवाल

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ, कई अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर कुकों की नियुक्ति दिखाकर सरकारी फंड से पैसे ट्रांसफर किए। इससे निगम की निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वन निगम कर्मचारी संघ ने इस घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। संघ के महामंत्री प्रेम सिंह चौहान ने कहा, “यह सिर्फ पैसे की बर्बादी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में जड़ जमा चुकी गैर-जवाबदेही का उदाहरण है। निगम की कार्यसंस्कृति पर एक काला धब्बा लग गया है।” संयुक्त मंत्री कीर्ति सिंह नेगी ने भी मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और निगम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “यह अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सभी संबंधित अधिकारियों से वित्तीय रिकवरी की जाएगी, और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।” प्रिंसिपल सेक्रेट्री फॉरेस्ट आर.के. सुधांशु ने बताया कि निगम के एमडी से इस पर चर्चा की जाएगी, और विस्तृत जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Tags: Uttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

दिवाली में मिलावट से सावधान, यूपी में 3394 क्विंटल नकली खाद्य पदार्थ जब्त

Next Post

सोने की कीमतें में 6.3% की गिरावट, 2013 के बाद सबसे बड़ा झटका

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
सोने की कीमतें में 6.3% की गिरावट, 2013 के बाद सबसे बड़ा झटका

सोने की कीमतें में 6.3% की गिरावट, 2013 के बाद सबसे बड़ा झटका

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.