• Latest
  • Trending
  • All
चमोली में THDC परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, करीब 60 मजदूर घायल

चमोली में THDC परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, करीब 60 मजदूर घायल

December 31, 2025
उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

March 28, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम - अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम – अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

March 10, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, March 28, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » चमोली में THDC परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, करीब 60 मजदूर घायल

चमोली में THDC परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, करीब 60 मजदूर घायल

by Bhupendra Panwar
December 31, 2025
in उत्तराखंड
0
चमोली में THDC परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, करीब 60 मजदूर घायल
1
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी स्थित टीवीएम साइट पर शिफ्ट चेंज के दौरान मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेन की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, हादसे के समय ट्रेनों में कुल 108 से 109 लोग सवार थे। एक ट्रेन मजदूरों और अधिकारियों को ले जा रही थी, जबकि दूसरी सामग्री ढो रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो कोच पटरी से उतर गए और सुरंग के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हादसा रात करीब 8:30 से 10 बजे के बीच हुआ।

घायलों को तुरंत कर बाहर निकाला गया। इनमें से 42 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है, जबकि 17 घायलों को पीपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। घायलों में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और ओडिशा के मजदूर शामिल हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा अलकनंदा नदी पर बनाई जा रही यह 444 मेगावाट की परियोजना हेलंग और पीपलकोटी के बीच स्थित है। चार टरबाइनों से 111 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है और इसे अगले साल तक पूरा करने की योजना है। सुरंग के अंदर मजदूरों व सामग्री की आवाजाही के लिए लोको ट्रेनों का इस्तेमाल किया जाता है।

Tags: Chamoli newsUttarakhand hindi news
ShareTweetPin1
ADVERTISEMENT
Previous Post

नए साल पर उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात

Next Post

यूपी पुलिस का मोबाइल स्कैनर वीडियो, बांग्लादेशी मूल के शख्स पर अजीब जांच

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
यूपी पुलिस का मोबाइल स्कैनर वीडियो, बांग्लादेशी मूल के शख्स पर अजीब जांच

यूपी पुलिस का मोबाइल स्कैनर वीडियो, बांग्लादेशी मूल के शख्स पर अजीब जांच

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.