• Latest
  • Trending
  • All
IPL FINAL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म: RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

IPL FINAL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म: RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

June 4, 2025
उत्तराखंड RTE Admission 2026: इस दिन निकलेगी छात्रों की लॉटरी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

उत्तराखंड RTE Admission 2026: इस दिन निकलेगी छात्रों की लॉटरी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

April 7, 2026
1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

April 2, 2026
उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

March 28, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Wednesday, April 8, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » IPL FINAL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म: RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

IPL FINAL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म: RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

by Bhupendra Panwar
June 4, 2025
in खेल
0
IPL FINAL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म: RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

Image- RCBTWEET

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए IPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की और फैंस का लंबा इंतजार खत्म किया।

मैच का अंत बेहद रोमांचक रहा। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 185 रनों पर सिमट गई। आखिरी ओवर में शशांक सिंह ने जोश हेजलवुड की गेंदों पर 22 रन जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जैसे ही आखिरी गेंद फेंकी गई, स्टेडियम खुशी से गूंज उठा।

भावुक हुए विराट कोहली

RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भावुक हो गए। उनकी आंखें नम थीं और उन्होंने मैदान पर घुटनों के बल बैठकर इस जीत का जश्न मनाया। कोहली ने कहा, “यह जीत उतनी ही फैंस की है जितनी टीम की। 18 साल लंबा इंतजार था, मैंने इस टीम को अपनी जवानी, अपना सर्वश्रेष्ठ समय दिया और आखिरकार यह पल आ गया।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Qualifier 1: पंजाब किंग्स की हालत खराब, 60/7 पर पहुंची टीम, आरसीबी का दबदबा

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने संतुलित प्रदर्शन दिखाते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखाया। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया। फाइनल में क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।

ई साला कप नमदे’ का सपना पूरा

RCB के आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया गया, “चैंपियंस ⭐️ RCB ने बोल्ड खेला! 17 साल, 6256 दिन, 90,08,640 मिनट बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। IPL ट्रॉफी अब घर आ रही है।” फैंस ने इस जीत को जमकर सेलिब्रेट किया। ‘ई साला कप नमदे’ का नारा, जो सालों से RCB फैंस की उम्मीदों का प्रतीक था, आखिरकार हकीकत में बदल गया।

𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 ⭐️ RCB PLAYED BOLD! 😇

17 Years, 6256 Days, 90,08,640 Minutes later, the wait finally ends. 🙌🤯

The IPL Trophy is finally coming home. And we CANT KEEP CALM! 🤩😍❤️ pic.twitter.com/lQvtLff9o2

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2025

RCB ने IPL 2025 जीता

इस जीत के साथ RCB ने ना सिर्फ अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजाराबानी IPL जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह जीत RCB के लिए एक नई शुरुआत है, जिसने ना सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ाया बल्कि फैंस को भी भविष्य के लिए नई उम्मीदें दीं।

Tags: IPL final 2025Rcb vs punjabRoyal Challenger Bangalore
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

अजब देहरादून की गजब कहानी: बुलेट पर दूध चोरी का वीडियो हुआ वायरल

Next Post

श्रीनगर में देर रात हिंसक झड़प: सिख युवकों ने तलवारों से किया हमला, वीडियो वायरल, सभी आरोपी गिरफ्तार

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
श्रीनगर में देर रात हिंसक झड़प: सिख युवकों ने तलवारों से किया हमला, वीडियो वायरल, सभी आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर में देर रात हिंसक झड़प: सिख युवकों ने तलवारों से किया हमला, वीडियो वायरल, सभी आरोपी गिरफ्तार

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.