• Latest
  • Trending
  • All
हाईकोर्ट ने बिना पंजीकरण सील मदरसों के मामले में दिए निर्देश, सरकार लेगी निर्णय

हाईकोर्ट ने बिना पंजीकरण सील मदरसों के मामले में दिए निर्देश, सरकार लेगी निर्णय

July 30, 2025
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: भारत ने पाक को हराया, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चित किया, कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

February 17, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Thursday, March 5, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » हाईकोर्ट ने बिना पंजीकरण सील मदरसों के मामले में दिए निर्देश, सरकार लेगी निर्णय

हाईकोर्ट ने बिना पंजीकरण सील मदरसों के मामले में दिए निर्देश, सरकार लेगी निर्णय

by Bhupendra Panwar
July 30, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
हाईकोर्ट ने बिना पंजीकरण सील मदरसों के मामले में दिए निर्देश, सरकार लेगी निर्णय
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकल पीठ ने जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए अवैध मदरसों के संबंध में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि मदरसों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को एक शपथपत्र देना होगा। इस शपथपत्र में मदरसों को यह आश्वासन देना होगा कि जब तक उन्हें सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक वे अपने परिसरों में कोई भी शैक्षणिक, धार्मिक या नमाज संबंधी गतिविधि नहीं करेंगे।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शपथपत्र दाखिल होने के बाद, इन मदरसों को खोलने पर राज्य सरकार ही फैसला लेगी। तब तक मदरसे खाली रहेंगे और उनके परिसर में कोई गतिविधि नहीं चलेगी।

मामला हरिद्वार के जामिया राजबिया फैजुल कुरान, मदरसा दारुल कुरान, मदरसा नुरूहुदा एजुकेशन ट्रस्ट, मदरसा सिराजुल कुरान अरबिया रासदिया सोसाइटी और दारुलउलम सबरिया सिराजिया सोसाइटी द्वारा दायर याचिकाओं से जुड़ा है। याचिकाकारियों का कहना था कि उन्होंने मदरसा पंजीकरण के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन संबंधित बोर्ड की बैठक न होने के कारण पंजीकरण प्रक्रिया लंबित है। ऐसे में जब तक पंजीकरण नहीं हो जाता, तब तक सील हटाई जाए।

सरकारी पक्ष ने दलील दी कि जिन मदरसों का पंजीकरण नहीं हुआ था, उन्हीं को सील किया गया है। सरकारी वकीलों का कहना था कि ये मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, जिनमें शैक्षिक, धार्मिक एवं नमाज संबंधी गतिविधियां हो रही थीं। केवल पंजीकृत मदरसों को ही अनुदान एवं संचालन की अनुमति है तथा वे सील नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – रुद्रप्रयाग: लापता किशोरी का शव अलकनंदा नदी के डैम में मिला, क्षेत्र में शोक की लहर

कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, अब सील किए गए मदरसों में किसी भी प्रकार की धार्मिक या शैक्षिक गतिविधि नहीं होगी, जब तक वे सरकार से औपचारिक मान्यता प्राप्त नहीं कर लेते। सरकार ही आगे इनके संचालन पर निर्णय लेगी।

Tags: Uttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

रुद्रप्रयाग: लापता किशोरी का शव अलकनंदा नदी के डैम में मिला, क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

भारत में बढ़ेगी मंहगाई, ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
भारत में बढ़ेगी मंहगाई, ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ

भारत में बढ़ेगी मंहगाई, ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.