---Advertisement--- Ad

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर.. एक यात्री की मौत

By Patrika News Desk

Published on:

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर.. एक यात्री की मौत
---Advertisement---

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से यात्रियों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे एक यात्री की मौत हो गई। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास लैंडस्लाइड होने की वजह से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। पुलिस द्वारा दोनों ओर से यातायात को रोका गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचे 5 लाख से अधिक श्रद्धालु..

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास पहाड़ी से बोल्डर टूटकर यात्रियों के वाहन पर गिर गया। वाहन में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्रियों को चोटे आई। वाहन चालक की सूझबूझ से वाहन को वहां से निकालकर गंगनानी स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उमेश रैकवार(30) पुत्र महेश रैकवार निवासी मध्यप्रदेश के रुप में हुई।

यमुनोत्री हाईवे बंद

वहीं, बारिश के कारण यमुनोत्री यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। स्याना चट्टी चौकी प्रभारी विक्रम मैठियाल ने बताया कि रुक-रुककर बारिश होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को रोक दिया गया है।

Patrika News Desk  के बारे में
Patrika News Desk we are dedicated to celebrating and preserving the rich cultural heritage of the Pahari region.
For Feedback - contact@paharipatrika.in
---Advertisement---

1 thought on “उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर.. एक यात्री की मौत”

Leave a Comment