• Latest
  • Trending
  • All
भूस्खलन के मलबे में दबी बस, अब तक 18 लोगों की मौत

भूस्खलन के मलबे में दबी बस, अब तक 18 लोगों की मौत

October 8, 2025
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: भारत ने पाक को हराया, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चित किया, कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

February 17, 2026
टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, इशान किशन की तूफानी पारी से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, Team India की सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

February 16, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Monday, March 2, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » भूस्खलन के मलबे में दबी बस, अब तक 18 लोगों की मौत

भूस्खलन के मलबे में दबी बस, अब तक 18 लोगों की मौत

by Bhupendra Panwar
October 8, 2025
in देश व दुनिया
0
भूस्खलन के मलबे में दबी बस, अब तक 18 लोगों की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारी बारिश के बीच मरोतन से घुमारवीं जा रही एक प्राइवेट बस पर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

भूस्खलन के चपेट में बस आने से 18 की मौत

हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे बरठी के पास भल्लू पुल (बालूघाट) के नजदीक हुआ। ‘संतोषी’ नाम की इस बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। शुक्र खड्ड के किनारे पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों ने बस की छत को बुरी तरह दबा दिया। बचाव दल ने रात भर काम किया और अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक 15 मौत की पुष्टि की है, जबकि न्यूज एजेंसी पीटीआई ने 18 का आंकड़ा बताया है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में खत्म हुआ मदरसा बोर्ड: राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी

बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं, और यह ऑपरेशन रात भर चलेगा। सुरक्षित निकाली गई दो बच्चियों में से एक की मां की मौत हो गई है।

पीएम मोदी ने की सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “बिलासपुर में हुए हादसे से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन से हुए बस हादसे से मन बहुत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में जुटी हैं। अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है। जांच जारी है और अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Tags: Himachal PradeshHimachal Pradesh news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

उत्तराखंड में खत्म हुआ मदरसा बोर्ड: राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी

Next Post

Oppo Reno 13 Pro 5G: धाकड़ कैमरा और बैटरी वाला ये फोन जीत लेगा आपका दिल!

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
Oppo Reno 13 Pro 5G: धाकड़ कैमरा और बैटरी वाला ये फोन जीत लेगा आपका दिल!

Oppo Reno 13 Pro 5G: धाकड़ कैमरा और बैटरी वाला ये फोन जीत लेगा आपका दिल!

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.