Current Date

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा, सीबीआई जांच की मांग तेज

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 24 December 2025, 8:13 am IST
Advertisement
Subscribe
अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा, सीबीआई जांच की मांग तेज

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। तीन साल पुराने इस मामले में नए खुलासे और वायरल ऑडियो-वीडियो ने सियासी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री आरती गौड़ ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

अंकिता भंडारी के मामले में भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा

भाजपा नेत्री आरती गौड़ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय नहीं मिला है और कई सवाल अनुत्तरित हैं। गौड़ ने आरोप लगाया कि मामले में बड़े लोगों की संलिप्तता की आशंका है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी का वीडियो वायरल 

यह विवाद तब तेज हुआ जब भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला ने दावा किया कि हत्याकांड में एक ‘वीआईपी’ व्यक्ति की भूमिका है और कुछ प्रभावशाली लोग मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर बड़े नेताओं का जिक्र है। हालांकि, सुरेश राठौर ने इन ऑडियो को फर्जी और एआई जनरेटेड बताया है और इसकी फोरेंसिक जांच की मांग की है।

कांग्रेस ने इस मौके को लपकते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबूत छिपाने और आरोपियों को बचाने की कोशिश की है। गोदियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर जांच कराएं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सीबीआई जांच नहीं हुई तो गढ़वाल क्षेत्र में बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख

वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? जानिए इसका असली मतलब और मजेदार इतिहास

वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? जानिए इसका असली मतलब और मजेदार इतिहास

मोहम्मद दीपक के जिम पर आर्थिक बहिष्कार, 150 से घटकर बचे सिर्फ 15 सदस्य

मोहम्मद दीपक के जिम पर आर्थिक बहिष्कार, 150 से घटकर बचे सिर्फ 15 सदस्य

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026: नए साल में गरीब परिवारों को पक्का घर का तोहफा, अपना नाम ऐसे चेक करें

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026: नए साल में गरीब परिवारों को पक्का घर का तोहफा, अपना नाम ऐसे चेक करें

उत्तराखंड RTE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026: निजी स्कूलों में 25% मुफ्त सीटों के लिए आवेदन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा!

उत्तराखंड RTE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026: निजी स्कूलों में 25% मुफ्त सीटों के लिए आवेदन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा!

हम भी तेरे दादा लगते है: उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर में योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा, वायरल हुए भावुक पल!

हम भी तेरे दादा लगते है: उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर में योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा, वायरल हुए भावुक पल!

उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर वैकेंसी, 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें!

उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर वैकेंसी, 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें!