Homeguard vecancy in Uttrakhand: उत्तराखंड के युवाओं के लिए शानदार मौका आ गया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, देहरादून ने 28 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर पूरे प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का ऐलान कर दिया है। कुल 920 पद खाली हैं और यह भर्ती सीधी है। अगर आप उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। चलिए सरल भाषा में आपको बतायेंगे कि कितनी सीटें हैं, योग्यता क्या चाहिए, उम्र सीमा कितनी है और आवेदन कैसे करना है।
उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती 2026
मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूरे उत्तराखंड में 920 होमगार्ड स्वयंसेवक पदों पर भर्ती होनी है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 567, अनुसूचित जाति के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 137, अनुसूचित जनजाति के 81 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 87 पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद हरिद्वार जिले में हैं जहां पुरुषों के लिए 216 और महिलाओं के लिए 11 पद हैं यानी कुल 227। नैनीताल में 155, देहरादून में 152, पौड़ी गढ़वाल में 60, ऊधम सिंह नगर में 76, उत्तरकाशी में 55 और टिहरी में 57 पद हैं। बाकी जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी सैकड़ों पद उपलब्ध हैं। हर उम्मीदवार को अपने जिले के अनुसार ही आवेदन करना होगा।
होमगार्ड बनने के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती में योग्यता काफी आसान रखी गई है। आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। कोई भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप उत्तराखंड के स्थायी निवासी हों और आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र हो। चरित्र प्रमाण पत्र भी अच्छा होना चाहिए, यानी कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञापन में दिया जाएगा जो 1 मई 2026 को अखबारों में प्रकाशित होगा।
Uttarakhand Homeguard vecancy Age limit
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक तय की गई है। उम्र की गणना विज्ञापन जारी होने की तारीख के अनुसार होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु में छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 45 साल तक आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के लिए भी यही नियम लागू रहेंगे। अगर आपकी उम्र इस सीमा में है तो अभी से तैयारी शुरू कर दें।
How to Apply, उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा। विज्ञापन 30 अप्रैल 2026 को जारी होगा और 1 मई 2026 को अखबारों में छपेगा। आवेदन फॉर्म 22 मई 2026 तक जमा करना है। अपने जिले के जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय से फॉर्म निशुल्क लें। फॉर्म साफ-सुथरा भरकर जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ जमा करें। पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है। फॉर्म या तो सीधे कार्यालय में जमा करें या स्पीड पोस्ट से भेजें। लिफाफे पर साफ लिखें, “होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती आवेदन जिला (आपका जिला)।” पूरी प्रक्रिया मुफ्त है, सिर्फ फॉर्म प्रिंट या पोस्ट का खर्चा लगेगा।
चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
चयन में लिखित परीक्षा नहीं होगी। पहले ऊंचाई और सीना माप (पुरुषों के लिए) लिया जाएगा। फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी जिसमें दौड़, लंबी कूद और अन्य टेस्ट शामिल होंगे। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट भी होगा। स्क्रूटनी 23 मई से 4 जून 2026 तक चलेगी। शारीरिक परीक्षा 6 जून 2026 से शुरू होगी। मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। एनसीसी, खेल या ड्राइविंग जैसी अतिरिक्त योग्यताओं पर अतिरिक्त अंक भी मिल सकते हैं।
