• Latest
  • Trending
  • All
UKSSSC परीक्षा में धांधली का खेल, नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार

UKSSSC परीक्षा में धांधली का खेल, नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार

September 21, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Monday, March 9, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » UKSSSC परीक्षा में धांधली का खेल, नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार

UKSSSC परीक्षा में धांधली का खेल, नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार

by Bhupendra Panwar
September 21, 2025
in उत्तराखंड
0
UKSSSC परीक्षा में धांधली का खेल, नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं पर सेंध लगाने वाले नकल माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। देहरादून पुलिस और उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह (42 वर्ष) और उसके सहयोगी पंकज गौड़ (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का झूठा वादा करके 12 से 15 लाख रुपये वसूलने का आरोप है।

नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, हाकम सिंह और उसके साथी अभ्यर्थियों को लालच देकर परीक्षा में नकल कराने या असफल होने पर पैसे अगली परीक्षा में जमा करने का बहाना बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसा रहे थे। गिरोह ने कम से कम छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग की थी। सूत्रों का कहना है कि हाकम सिंह का यह धंधा पुराना है और वह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है। उस समय इस मामले ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी थी, क्योंकि हाकम के कई बड़े नेताओं से कथित संबंध सामने आए थे। हालांकि, ये संबंध कभी आधिकारिक तौर पर साबित नहीं हो सके।

ऐसा हुआ गिरफ्तार

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि परीक्षा से ठीक पहले पुलिस को गिरोह की सक्रियता की गोपनीय सूचना मिली थी। दो दिनों से निगरानी जारी थी, जिसके आधार पर STF और देहरादून पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में जाल बिछाया। सुबह होते ही कार्रवाई शुरू हो गई और हाकम सिंह व पंकज गौड़ को मौके पर दबोच लिया गया। पंकज गौड़ खुद एक अभ्यर्थी था, जो हाकम के संपर्क में रहकर अन्य उम्मीदवारों से पैसे ऐंठ रहा था।

यह भी पढ़ें – Hakam Singh Arrested: नक़ल माफिया हाकम सिंह रावत फिर गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रारंभिक जांच में परीक्षा की गोपनीयता या पवित्रता भंग होने का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने साफ किया कि अभ्यर्थियों को धोखा देने का खेल साफ उजागर हो गया है। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस ने नकल माफिया गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया, जो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इनका इरादा सफल अभ्यर्थियों के पैसे… pic.twitter.com/02J73dXag8

— bhUpi Panwar (@askbhupi) September 20, 2025

नकल या धांधली की सूचना पर दे जानकारी

STF और देहरादून पुलिस ने परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी थी। यह कार्रवाई UKSSSC परीक्षा की निष्पक्षता को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यर्थी संगठनों ने पुलिस की तारीफ की है, लेकिन साथ ही मांग की है कि ऐसे माफियाओं पर और सख्ती हो ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नकल या धांधली की सूचना हो, तो तुरंत STF को बताएं। जांच के बाद दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए जाएंगे। यह घटना राज्य में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

Tags: Hakam Singh RawatNews about hakam SinghUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

Chamoli News: 5 दिन बाद होनी थी नीमा की शादी, आपदा ने किया सब खत्म

Next Post

उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा का पेपर लीक, बॉबी पंवार हिरासत में

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा का पेपर लीक, बॉबी पंवार हिरासत में

उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा का पेपर लीक, बॉबी पंवार हिरासत में

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.