• Latest
  • Trending
  • All
चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरीचारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरी

चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरी

April 26, 2025
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम - अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम – अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

March 10, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, March 21, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरी

चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरी

by Bhupendra Panwar
April 26, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरीचारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा के सरल, सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूरे कर दिये गये हैं। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को आज जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोभाल द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में ब्रीफ कर यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी

फोर्स को ब्रीफ करते हुये जिलाधिकारी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया कि 30 अप्रैल 2025 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो जा रही है, किन्तु पुलिस प्रशासन की ड्यूटियां यात्रा से पूर्व कल से ही शुरु हो जायेंगी। हम सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है। श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए, जरुरी ऐतिहात/नॉम्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को रोका जाए।

इस दौरान उनके द्वारा गत यात्रा अनुभवों को साझा करते हुये यातायात मैनेजमेंट तथा क्राउड मैनेजमेंट के जरुरी निर्देश दिये गये, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर निर्धारित संख्या मे घोडे-खच्चर व डण्डी-कण्डी के रोटेशन तथा वन वे सिस्टम प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु बताया गया। दोबाटा तथा हीना पंजीकरण केन्द्रों पर सभी कर्मियों को चुस्त रहकर ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से कम समय में पूरा करने के निर्देश दिये गये।

एसपी उत्तरकाशी ने दिए यह निर्देश

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा जवानों को ब्रीफ करते हुये बताया गया कि अपनी ड्यूटी तथा ड्यूटी स्थल को भलि-भांति समझने के साथ ड्यूटी स्थल के आस-पास के क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी तथा महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बर की जानकारी रखने के निर्देश दिये गये। सभी को साफ-सुथरी वर्दी, अच्छा टर्न आउट रखने के साथ- साथ यात्रियों के विनम्र एवं मृदु व्यवहार रखने की हिदायत दी गयी। उनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी में स्थित श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम को एक-दूसरे से इंटर कनेक्टेड बताते हुए प्रत्येक ड्यूटी स्थल को महत्वपूर्ण बताया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि किसी एक प्वाईंट पर ड्यूटी में शिथिलता पूरे यातायात/यात्रा प्लान को प्रभावित कर सकता है, इसीलिए सभी लोग संजीदगी व मनोयोग के साथ ड्यूटी करेंगे। नैरो पैचेज पर तैनात की गयी मोबाईल ड्यूटियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है जो जाम तथा यातायात दबाव की स्थिति में तुरन्त रिस्पाँस करेंगी, यह ड्यूटियां लगातार भ्रमण पर रहेंगी संकरे/नैरो पैचेज पर इस बार वन-वे की व्यवस्था सिर्फ बडी बसों पर लागू रहेगी।

समन्वय रुप से कार्य

सभी यात्रा से जुडे विभिन्न विभागों के साथ उचित समन्वय बनाते हुए एक टीम वर्क के साथ कार्य करेंगे। यातायात का दबाव बढने पर तुरन्त कंट्रोल रुम व अगले प्वाइंटों पर सूचना प्रेषित करेंगे। उनके द्वारा यात्रा ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता व ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पाकिस्तान नागरिकों की पहचान को लेकर सीएम धामी ने कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

ब्रीफिंग के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित अच्चाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनके द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों को धरातल पर उतराने के साथ ही जिलाधिकारी एवं एसपी महोदया की भावनाओं के अनुरुप खरे उतरते हुये सरल, सुखद, सुरक्षित व मंगलमय यात्रा सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलाया गया।

ब्रीफिंग के दौरान उपजिलाधिकारी भटवाडी सुश्री शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक श्री सुशील रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे।

Tags: Uttarkashi Hindi newsUttarkashi news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

उत्तराखंड में पाकिस्तान नागरिकों की पहचान को लेकर सीएम धामी ने कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

Next Post

Hotel Radha Krishna in Uttarkashi for CharDham Yatra।। चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी में होटल

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
Hotel Radha Krishna in Uttarkashi for CharDham Yatra।। चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी में होटल

Hotel Radha Krishna in Uttarkashi for CharDham Yatra।। चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी में होटल

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.