Current Date

उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेंगे सरकार, मिलेंगे इतने रुपए

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 12 December 2024, 11:03 am IST
Advertisement
Subscribe
उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेंगे सरकार, मिलेंगे इतने रुपए

उत्तराखंड सरकार पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में 50 हजार रुपए की सहायता देगी। इसके साथ ही सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द ही एक केन्द्र शुरू किया जाएगा। यह घोषणा युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने PRD के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की।

PRD जवानों ने निभाई भागीदारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने PRD जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चाहे चुनाव हो या चारधाम यात्रा, हर जगह पीआरडी जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। सरकार हमेशा से पीआरडी जवानों के साथ है और उनके हित में वह फैसले लिए जिसकी वह लंबे समय से मांग कर रहे हैं। सरकार ने पीआरडी एक्ट में संशोधन किया और आयु सीमा 18 से 60 वर्ष की तथा मानदेय भी बढ़ाकर 650 रुपए प्रतिदिन किया गया।

यह भी पढ़ें :- उत्तराखंड: धामी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, लेकिन..

फिर बढ़ेगा जवानों का मानदेय

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय 2027 से पहले बढ़ाया जाएगा। पहले जहां पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश नहीं मिलता था वहीं अबकी सरकार ने इसमें संशोधन कर मातृत्व अवकाश की व्यवस्था की है। जिसके तहत अब महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा और महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान कोई वेतन कटौती नहीं होगी।

पीआरडी जवानों की बेटियों को मिलेगा लाभ

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के रुप में 14 लाख रुपए दिए। रेखा आर्य ने बताया कि 2022 से अब तक कुल 101 मृतक आश्रितों को नौकरी दी ज चुकी है और PRD में 3650 दिन की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक दिए गए।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख

वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? जानिए इसका असली मतलब और मजेदार इतिहास

वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? जानिए इसका असली मतलब और मजेदार इतिहास

मोहम्मद दीपक के जिम पर आर्थिक बहिष्कार, 150 से घटकर बचे सिर्फ 15 सदस्य

मोहम्मद दीपक के जिम पर आर्थिक बहिष्कार, 150 से घटकर बचे सिर्फ 15 सदस्य

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026: नए साल में गरीब परिवारों को पक्का घर का तोहफा, अपना नाम ऐसे चेक करें

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026: नए साल में गरीब परिवारों को पक्का घर का तोहफा, अपना नाम ऐसे चेक करें

उत्तराखंड RTE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026: निजी स्कूलों में 25% मुफ्त सीटों के लिए आवेदन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा!

उत्तराखंड RTE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026: निजी स्कूलों में 25% मुफ्त सीटों के लिए आवेदन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा!

हम भी तेरे दादा लगते है: उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर में योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा, वायरल हुए भावुक पल!

हम भी तेरे दादा लगते है: उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर में योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा, वायरल हुए भावुक पल!

उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर वैकेंसी, 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें!

उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर वैकेंसी, 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें!