• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार राजीव प्रताप की मौत:

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार राजीव प्रताप की मौत: 10 दिन की तलाश खत्म, लेकिन सवाल बाकी

September 30, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Sunday, March 8, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार राजीव प्रताप की मौत: 10 दिन की तलाश खत्म, लेकिन सवाल बाकी

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार राजीव प्रताप की मौत: 10 दिन की तलाश खत्म, लेकिन सवाल बाकी

by Bhupendra Panwar
September 30, 2025
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार राजीव प्रताप की मौत:
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके उत्तरकाशी से एक दुखद खबर आई है। 18 सितंबर से लापता वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज की झील से बरामद हो गया। 10 दिनों तक चली इस तलाश ने पूरे इलाके को हिला दिया। राजीव प्रताप एक ईमानदार पत्रकार थे, जो सरकारी अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार को बेनकाब करने में जुटे हुए थे। उनकी मौत ने न सिर्फ पत्रकार बिरादरी को सदमे में डाल दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर न्याय की जोरदार मांग भी उठ खड़ी हुई है।

राजीव प्रताप उत्तरकाशी के एक लोकप्रिय डिजिटल मीडिया चैनल से जुड़े थे। वे स्थानीय मुद्दों पर खुलकर रिपोर्टिंग करते थे। हाल ही में उन्होंने उत्तरकाशी के एक सरकारी अस्पताल में हो रही अनियमितताओं पर सीधी नजर डाली थी। पत्रकार राजीव प्रताप की पत्नी का आरोप है कि इस रिपोर्टिंग के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी और इसी रिपोर्टिंग के बाद वे अचानक गायब हो गए।

उत्तरकाशी से लापता Delhi Uttarakhand Live के पत्रकार राजीव प्रताप की पत्नी के अनुसार जिला अस्पताल उत्तरकाशी की जर्जर हालत पर वीडियो बनाने के बाद से राजीव को मारने की धमकी मिल रही थी। pic.twitter.com/zwSPOyf0BC

— bhUpi Panwar (@askbhupi) September 21, 2025

पत्रकार राजीव प्रताप की मौत

परिवार और साथी पत्रकारों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह करीब 10:40 बजे स्थानीय लोगों ने बैराज के पास एक शव देखा, जो राजीव का निकला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया है, लेकिन मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने बताया कि जांच जारी है। सरकार ने भी इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये महज एक हादसा था, या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा?

यह भी पढ़ें – Uttarkashi News: पत्रकार राजीव प्रताप चार दिनों से लापता, पत्नी ने बताया परेशान थे

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा JusticeForRajivPratap

सोशल मीडिया पर इस खबर ने आग की तरह फैलाव कर दिया। ट्विटर (अब एक्स) पर #JusticeForRajivPratap ट्रेंड कर रहा है। हजारों यूजर्स ने पोस्ट शेयर कीं, जिसमें पुलिस और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, “एक और ईमानदार पत्रकार चला गया। राजीव प्रताप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, और बदले में क्या मिला? न्याय दो, वरना पत्रकारिता का क्या होगा?”

एक और ईमानदार पत्रकार राजीव प्रताप का शव मिला है। अभी कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार की निर्मम हत्या हुई थी।

राजीव प्रताप 10 दिन लापता रहे, फिर नदी से एक दिन उनकी लाश मिली ।

उत्तराखंड पुलिस अभी तक ये नहीं पता लगा पाई कि राजीव प्रताप की मौत कैसे हुई? तो अब न्याय की… pic.twitter.com/Q644yVezIR

— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) September 29, 2025

एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “10 दिन लापता, फिर नदी से लाश। पुलिस को मौत का पता नहीं? ये कैसी जांच है? माफिया सक्रिय हैं, सरकार सो रही है!” फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं, जो राजीव की रिपोर्टिंग के क्लिप्स दिखा रहे हैं। पत्रकार संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी है।

यह तो भयावह सूचना है। राजीव प्रताप की हत्या की जाँच होनी चाहिए। उम्मीद है धामी सरकार ईमानदारी से जाँच कराएगी और उस अस्पताल से जुड़े लोगों की भी जाँच होगी जिस पर राजीव ने वीडियो बनाया था। इसके पहले परिवार से बात करनी चाहिए और आर्थिक सुरक्षा का उपाय करना चाहिए। बेहद दुखद घटना है। https://t.co/mjYh5hOZoH

— ravish kumar (@ravish_journo) September 29, 2025
Tags: Rajiv Pratap dieUttarakhand hindi newsUttarakhand newsUttarkashi Hindi news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

WhatsApp पर डाउनलोड करें अपना Aadhaar Card: सबसे आसान तरीका 2025 में

Next Post

देहरादून: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
देहरादून: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

देहरादून: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.