• Latest
  • Trending
  • All
UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा, हाकम और सरकार का पुतला जलाया

UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा, हाकम और सरकार का पुतला जलाया

September 24, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Sunday, March 8, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा, हाकम और सरकार का पुतला जलाया

UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा, हाकम और सरकार का पुतला जलाया

by Bhupendra Panwar
September 24, 2025
in उत्तराखंड
0
UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा, हाकम और सरकार का पुतला जलाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UKSSSC PAPER LEAK: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तर की पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों को लेकर कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और कथित नकल माफिया हाकम सिंह के खिलाफ नारे लगाए और उनका पुतला जलाया।

पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि राज्य में पेपर लीक की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं, लेकिन सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। विनोद डबराल ने कहा, “यह पहली बार नहीं हो रहा। उत्तराखंड में हर बड़ी परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबरें आती हैं, लेकिन सरकार कोई कड़ा कदम नहीं उठाती। यह बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।”

यह भी पढ़ें- UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक धामी सरकार के खिलाफ साजिश – भाजपा विधायक खजान दास

उन्होंने हाकम सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसे माफिया को भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है, वरना वे इतने बेशर्मी से घूमते नहीं। डबराल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के एक लाख नौकरियों के वादे का भी जिक्र किया और कहा कि अब सरकार बेरोजगारों की आंखों में धूल झोंक रही है।

सीबीआई जांच की मांग

कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही, जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी पूरे राज्य में उग्र आंदोलन शुरू कर देगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, ज्योति, बलबीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र नैथानी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पयाल, दलीप सिंह रावत, कैप्टन शैलेंद्र सिंह, प्रवेश राणा, भारत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, जयदेव भट्ट, महावीर नेगी, कुलवंत पुंडीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इसका असर राज्य स्तर पर दिखने की उम्मीद है।

Tags: Uksssc paperUksssc paper leakedUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक धामी सरकार के खिलाफ साजिश – भाजपा विधायक खजान दास

Next Post

UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में भाजपा नेता पर उठी उंगली, लगे यह आरोप

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में भाजपा नेता पर उठी उंगली, लगे यह आरोप

UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में भाजपा नेता पर उठी उंगली, लगे यह आरोप

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.