• Latest
  • Trending
  • All
Ukssc papaer LEAK: पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा, महिला प्रोफेसर के पास सबसे पहले पहुंचा प्रश्न पत्र

UKSSSC EXAM LEAK: पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा, महिला प्रोफेसर के पास सबसे पहले पहुंचा प्रश्न पत्र

September 22, 2025
1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

April 2, 2026
उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

March 28, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » UKSSSC EXAM LEAK: पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा, महिला प्रोफेसर के पास सबसे पहले पहुंचा प्रश्न पत्र

UKSSSC EXAM LEAK: पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा, महिला प्रोफेसर के पास सबसे पहले पहुंचा प्रश्न पत्र

by Bhupendra Panwar
September 22, 2025
in उत्तराखंड
0
Ukssc papaer LEAK: पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा, महिला प्रोफेसर के पास सबसे पहले पहुंचा प्रश्न पत्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UKSSSC EXAM LEAK : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का दावा सामने आते ही हड़कंप मच गया। रविवार को 21 सितंबर को आयोजित इस परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने इसे पेपर लीक बताते हुए आयोग पर सवाल उठाए। लेकिन पुलिस की जांच में अब एक नया मोड़ आया है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े गैंग की संलिप्तता न मिलने के बावजूद, पता चला है कि प्रश्न पत्र की फोटो सबसे पहले टिहरी की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के पास पहुंची थी।

आधे घंटे में लीक हुए पेपर

परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन लीक की कोई खबर तुरंत नहीं आई। दोपहर करीब 1:30 बजे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, जब कुछ प्रश्नों के स्क्रीनशॉट शेयर होने लगे। इनमें दावा किया गया कि ये फोटो सुबह 11:35 बजे ही आउट हो चुकी थीं। आयोग ने फौरन देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। शाम को एसएसपी और आयोग के अध्यक्ष ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

UKSSSC EXAM LEAK में सामने आया चौंकाने वाला सच

एसआईटी की शुरुआती जांच में किसी संगठित गिरोह या पेपर लीक माफिया की भूमिका नजर नहीं आई। बल्कि, पता चला कि परीक्षा केंद्र के एक व्यक्ति ने कुछ प्रश्नों की फोटो खींचकर बाहर भेजी थी। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

खालिद ने भेजे से फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के सोर्स की तलाश में पुलिस को बड़ा सुराग मिला। पता चला कि ये फोटो सबसे पहले टिहरी गढ़वाल की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के व्हाट्सएप पर आई थीं। महिला से पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि 2018 में जब वे ऋषिकेश नगर निगम में टैक्स इंस्पेक्टर थीं, तब उनकी मुलाकात हरिद्वार के खालिद मलिक से हुई थी। खालिद उस वक्त सीपीडब्लूडी में संविदा पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर तैनात था और ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा का पेपर लीक, बॉबी पंवार हिरासत

रविवार सुबह खालिद ने ही अपने नंबर से महिला को प्रश्न पत्र की फोटो भेजी। साथ ही मैसेज किया कि वह एक मीटिंग में व्यस्त है। कुछ देर बाद खालिद की बहन बनकर एक युवती ने महिला से संपर्क किया। उसने परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मांगे। महिला ने फोटो के आधार पर जवाब दिए और स्क्रीनशॉट अपने फोन पर सेव कर लिए। महिला ने बाद में आयोग को इसकी सूचना देने की कोशिश की, लेकिन बॉबी पंवार नाम की एक महिला ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। बॉबी ने खुद स्क्रीनशॉट मांगे, लेकिन पुलिस को बताने से रोका।

#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों पर UKSSSC अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने कहा, "…यह किसी एक विशेष व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रयास किया गया है…प्रश्न यह है कि जब वहां पर जैमर था, तो वो व्यक्ति(जिसने प्रश्नों की फोटो खीचीं)… pic.twitter.com/shRtNRnqY2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2025

बॉबी पंवार भी जांच के दायरे में

एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बॉबी पंवार ने बिना किसी आधिकारिक जांच या पुष्टि के इन स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परीक्षा प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश हुई। कुछ अन्य लोगों ने भी इन्हें शेयर कर सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए।” उन्होंने आगे बताया कि रायपुर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला से पूछताछ के आधार पर खालिद मलिक और उसके संपर्क में रहे छात्रों की जांच चल रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं ये सब परीक्षा व्यवस्था को सनसनीखेज बनाने की साजिश तो नहीं थी। एसएसपी ने कहा, “हम तथ्यों पर गहन जांच कर रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इस घटना से बेरोजगार युवाओं में गुस्सा भड़क गया है। संघ ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है, लेकिन आयोग का कहना है कि लीक का दायरा सीमित था और पूरी परीक्षा प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल, एसआईटी की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं। यह मामला उत्तराखंड की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर रहा है, जहां पहले भी ऐसे विवाद हो चुके हैं। उम्मीद है कि जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

Tags: Uksssc paper leakedUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा का पेपर लीक, बॉबी पंवार हिरासत में

Next Post

UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक धामी सरकार के खिलाफ साजिश – भाजपा विधायक खजान दास

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक धामी सरकार के खिलाफ साजिश – भाजपा विधायक खजान दास

UKSSSC PAPER LEAK: पेपर लीक धामी सरकार के खिलाफ साजिश - भाजपा विधायक खजान दास

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.