• Latest
  • Trending
  • All
गंगोत्री हाईवे पर दो युवकों की मलबे में दबने से मौत, BRO की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दर्दनाक हादसा: गंगोत्री हाईवे पर दो युवकों की मलबे में दबने से मौत, BRO की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

August 20, 2025
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: भारत ने पाक को हराया, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चित किया, कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

February 17, 2026
टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, इशान किशन की तूफानी पारी से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, Team India की सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

February 16, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, February 28, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » दर्दनाक हादसा: गंगोत्री हाईवे पर दो युवकों की मलबे में दबने से मौत, BRO की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दर्दनाक हादसा: गंगोत्री हाईवे पर दो युवकों की मलबे में दबने से मौत, BRO की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

by Bhupendra Panwar
August 20, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
गंगोत्री हाईवे पर दो युवकों की मलबे में दबने से मौत, BRO की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के समीप चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हर्षिल घाटी के दो युवकों की मलबे में दबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को हुई, जब बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम सड़क को दुरुस्त करने के लिए पहाड़ी कटान का कार्य कर रही थी। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन और BRO की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

दो युवकों की मलबे में दबने से मौत

घटना की जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर डबरानी के पास BRO की ओर से सड़क सुधार कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुक्की की ओर जा रहे चार-पांच युवक निर्माण वाले क्षेत्र से पैदल गुजरने की कोशिश कर रहे थे। कुछ युवक तो सुरक्षित निकल गए, लेकिन जैसे ही अरुण और मनीष नाम के दो युवक उस क्षेत्र से गुजरने लगे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिर पड़ा। दोनों युवक इस मलबे की चपेट में आकर दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश, मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण की सांसें अभी चल रही थीं। उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंगनानी के समीप रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवक हर्षिल घाटी के निवासी थे और उनके परिवारों में इस हादसे से कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें – धराली आपदा ने छीनी परिवार की उम्मीद, लापता धनेंद्र पंवार की बीमार पत्नी हेमलता पर टूटी मुसीबतों की मार

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह हादसा BRO की कार्यप्रणाली में खामियों के कारण हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “निर्माण कार्य के दौरान कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही पैदल यात्रियों को रोका गया। अगर प्रशासन और BRO ने सावधानी बरती होती, तो यह जानलेवा हादसा टाला जा सकता था।” हर्षिल घाटी के लोगों ने BRO पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ी इलाकों में ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

कुछ ही दिन पहले धराली में हुई घटना के बाद, डबरानी के पास एक और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सुक्की गांव के मनीष राणा और अरुण दुर्घटना का शिकार हो गए। pic.twitter.com/vODcRPI1W2

— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 19, 2025
Tags: Uttarakhand Weather UpdateUttarkashi Hindi newsUttarkashi news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

धराली आपदा ने छीनी परिवार की उम्मीद, लापता धनेंद्र पंवार की बीमार पत्नी हेमलता पर टूटी मुसीबतों की मार

Next Post

यूकेडी का भराड़ीसैंण में जोरदार प्रदर्शन, गैरसैंण राजधानी और जनमुद्दों पर सरकार को घेरा

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
यूकेडी का भराड़ीसैंण में जोरदार प्रदर्शन, गैरसैंण राजधानी और जनमुद्दों पर सरकार को घेरा

यूकेडी का भराड़ीसैंण में जोरदार प्रदर्शन, गैरसैंण राजधानी और जनमुद्दों पर सरकार को घेरा

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.