• Latest
  • Trending
  • All
JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स और पूरी जानकारी

JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स और पूरी जानकारी

January 24, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, March 7, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स और पूरी जानकारी

JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स और पूरी जानकारी

by Bhupendra Panwar
January 24, 2026
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स और पूरी जानकारी
1
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

JEE Main 2026 का इम्तिहान शुरू हो चुका है और लाखों स्टूडेंट्स IIT, NIT तथा अन्य टॉप कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार Cutoff कितनी जाएगी और JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करने के लिए कितने परसेंटाइल की जरूरत पड़ेगी। इस लेख में हम सरल भाषा में JEE Main 2026 की संभावित कटऑफ के बारे में बताएंगे, जो पिछले सालों के ट्रेंड, परीक्षा की कठिनाई स्तर और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है।

JEE Main Cutoff क्या होती है?

JEE Main में दो प्रकार की कटऑफ होती हैं। एक क्वालीफाइंग कटऑफ होती है, जिसे NTA जारी करती है और इसके ऊपर परसेंटाइल आने पर स्टूडेंट्स JEE Advanced का एग्जाम दे सकते हैं। दूसरी एडमिशन कटऑफ होती है, जो JoSAA काउंसलिंग के दौरान NIT, IIIT और GFTI कॉलेजों में दाखिले के लिए अलग-अलग रैंक के आधार पर तय की जाती है। यहां हम मुख्य रूप से क्वालीफाइंग कटऑफ की बात कर रहे हैं, जो परसेंटाइल में होती है।

इस बार एग्जाम की डिफिकल्टी कैसी रही?

इस बार सेशन 1 की शुरुआती शिफ्ट्स के अनुसार पूरा पेपर मॉडरेट से थोड़ा टफ रहा है। मैथ्स सेक्शन लंबा और ट्रिकी था, फिजिक्स मॉडरेट स्तर का रहा, जबकि केमिस्ट्री आसान से मॉडरेट के बीच रही। ज्यादातर सवाल NCERT पर आधारित थी। पिछले सालों की तुलना में कठिनाई थोड़ी ज्यादा लग रही है, इसलिए कटऑफ पिछले साल जैसी या उससे थोड़ी कम भी हो सकती है, लेकिन स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या के कारण यह ऊपर भी जा सकती है।

JEE Main का पिछले 5 सालों की कटऑफ ट्रेंड

पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो जनरल कैटेगरी की कटऑफ लगातार बदलती रही है। 2021 में यह करीब 87.9 परसेंटाइल थी, 2022 में 88.4 के आसपास, 2023 में 90.8, 2024 में 93.2 और 2025 में लगभग 93.1 परसेंटाइल रही। इसी तरह EWS के लिए 66 से बढ़कर 80 के ऊपर, OBC के लिए 68 से 79, SC के लिए 46 से 61 और ST के लिए 34 से 47-48 परसेंटाइल तक पहुंची है। कुल मिलाकर जनरल कैटेगरी में कटऑफ ऊपर की ओर जा रही है।

JEE Main 2026 Expected Cutoff

एक्सपर्ट्स और कोचिंग संस्थानों जैसे Allen, Aakash, Physics Wallah आदि की भविष्यवाणी के अनुसार 2026 की संभावित कटऑफ जनरल कैटेगरी के लिए 93.5 से 95 परसेंटाइल के बीच रह सकती है। EWS के लिए 80 से 82, OBC-NCL के लिए 79 से 81, SC के लिए 61 से 63 और ST के लिए 46 से 48 परसेंटाइल रहने का अनुमान है। PwD कैटेगरी में यह 0.001 से 1 परसेंटाइल तक हो सकती है। ये सिर्फ अनुमान हैं और फाइनल कटऑफ NTA सेशन 2 के बाद अप्रैल-मई में जारी करेगी। अगर पेपर आसान रहा तो कटऑफ ऊपर जाएगी और टफ रहा तो थोड़ी कम हो सकती है।

कटऑफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल रजिस्टर हुए स्टूडेंट्स की संख्या जो इस बार 14-15 लाख के आसपास है, टॉप स्कोर करने वालों की परफॉर्मेंस और नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस। अगर आपका परसेंटाइल ऊपर बताई रेंज में आ रहा है तो JEE Advanced की तैयारी शुरू कर दें। कम परसेंटाइल आने पर भी हताश न हों क्योंकि NIT या IIIT में दाखिले के लिए अलग रैंक महत्वपूर्ण होती है। दोनों सेशन्स में से बेस्ट स्कोर का इस्तेमाल करें और रिजल्ट का इंतजार करें।JEE Main 2026 की अंतिम कटऑफ NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही कन्फर्म होगी। तब तक मेहनत जारी रखें

नोट- यह जानकारी जनवरी 2026 तक उपलब्ध डेटा और एक्सपर्ट प्रेडिक्शन पर आधारित है।

Tags: JEE Main 2026 CutoffJEE Main 2026 Expected Cutoff
ShareTweetPin1
ADVERTISEMENT
Previous Post

बसंत पंचमी 2026 कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Next Post

उत्तर भारत में बर्फीले तूफान की दस्तक: 26 जनवरी से भारी बर्फबारी और ठंड का नया कहर

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
उत्तर भारत में बर्फीले तूफान की दस्तक: 26 जनवरी से भारी बर्फबारी और ठंड का नया कहर

उत्तर भारत में बर्फीले तूफान की दस्तक: 26 जनवरी से भारी बर्फबारी और ठंड का नया कहर

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.