• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा: 10 जिला पंचायत सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर जीत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा: 10 जिला पंचायत सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर जीत

August 15, 2025
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: भारत ने पाक को हराया, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चित किया, कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

February 17, 2026
टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, इशान किशन की तूफानी पारी से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, Team India की सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

February 16, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, February 28, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा: 10 जिला पंचायत सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर जीत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा: 10 जिला पंचायत सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर जीत

by Bhupendra Panwar
August 15, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा: 10 जिला पंचायत सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर जीत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का अंतिम चरण गुरुवार को संपन्न हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। राज्य के 12 जिलों में से 10 पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस सिर्फ देहरादून सीट पर कब्जा जमाने में सफल रही। नैनीताल जिले में चुनावी हंगामे के कारण मतदान टाल दिया गया, जहां हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को दोबारा चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा होगा

चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के पदों के लिए मतदान और गणना हुई। पांच जिलों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष सात जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में मतदान हुआ। भाजपा ने टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में अपनी जीत दर्ज की।

कांग्रेस की ओर से देहरादून में सुखविंदर कौर ने 17 वोटों से जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीता, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह (कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के पुत्र) ने 18 वोट हासिल किए। भाजपा के विजयी प्रत्याशियों में चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, पौड़ी गढ़वाल से रचना बुटोला, अल्मोड़ा से हेमा गैड़ा, रुद्रप्रयाग से पूनम कठैत और बागेश्वर से शोभा आर्य शामिल हैं। निर्विरोध जीतने वालों में टिहरी गढ़वाल से इशिता सजवाण, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या और पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद हैं।

नैनीताल में दोबारा होगा चुनाव

नैनीताल में चुनावी प्रक्रिया सुबह शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया। कांग्रेस का दावा था कि उनके पास 15 से अधिक सदस्यों का बहुमत है, लेकिन अपहरण की घटना के बाद मामला नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचा। अदालत ने 18 अगस्त को दोबारा मतदान के आदेश दिए।

जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर विजेताओं को बधाई दी। वहीं, कांग्रेस ने नतीजों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार।

यह विजय जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्पष्ट स्वीकृति है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूत करती है।@BJP4India… pic.twitter.com/fZUCMJLsvP

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 14, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत चुनावों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला, लेकिन भाजपा ने आरक्षण और अन्य हथकंडों से कुछ सीटें हथिया लीं। रुद्रप्रयाग में हमारी जीत को हार घोषित किया गया, जबकि नैनीताल और द्वाराहाट में गोलीबारी जैसी घटनाएं लोकतंत्र की हत्या हैं।

रावत ने आगे दावा किया कि कांग्रेस ने अधिकांश जिला पंचायतों में भाजपा को कड़ी टक्कर दी और 14 क्षेत्र पंचायत सीटों पर सिर्फ एक-दो वोटों से हारी। उन्होंने कहा, “यह साबित करता है कि कांग्रेस ने क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत प्रदर्शन किया है।”

#नैनीताल_जिला_पंचायत के चुनाव में खुली #गुंडागर्दी ! नैनीताल, हमारी शान नैनीताल। जिसकी जिला पंचायत का एक अभूतपूर्व सम्मानजनक इतिहास रहा है जहां सम्मानित हाईकोर्ट में न्याय के देवता बैठते हैं और वहां लाइन पर लगे हुए कांग्रेस पार्टी के समर्थन में वोट करने जा रहे जिला पंचायत के… pic.twitter.com/gbpMDf7wa9

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 14, 2025
Tags: Uttarakhand hindi newsUttarakhand newsUttarakhand panchayat election
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा होगा

Next Post

जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी, आम आदमी को मिलेगी राहत, जानिए कैसे

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी, आम आदमी को मिलेगी राहत, जानिए कैसे

जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी, आम आदमी को मिलेगी राहत, जानिए कैसे

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.