Current Date

उत्तराखंड: धामी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, लेकिन..

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 11 December 2024, 10:15 pm IST
Advertisement
Subscribe
उत्तराखंड: धामी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, लेकिन.

अपने जन्मदिन पर की गई घोषणा को पूरा करते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली उपभोक्ताओं को को तोहफा दिया है। जिसके बाद प्रदेश के 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 50% सब्सिडी दी जाएगी लेकिन इसका दुरुपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से दोगुना वसूल किया जाएगा।

जन्मदिन पर सीएम की घोषणा

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर 16 सितंबर को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में घोषणा की थी कि राज्य में हर महीना 100 यूनिट तक विद्युत खपत करने वाले परिवार को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी जबकि उच्च हिमालई क्षेत्रों में यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा। जिसके बाद 24 सितंबर को इस संबध में आदेश जारी हो गए थे। 1 सितंबर 2024 से विधुत खपत के लिए सबसिडी अनुमन्य हो गई है।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Update: इन दो दिन चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी

11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएम धामी के इस फैसले पर मुहर लगा दी गई है। उत्तराखंड के घरेलू श्रेणी के 11 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।

दुरुपयोग की मिल रही शिकायत

ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि इस सब्सिडी के दुरुपयोग के शिकायत मिल रही है। कुछ लोग सब्सिडी का लाभ लेने के लिए एक परिवार के सदस्य अलग-अलग विद्युत कनेक्शन दर्शा रहे हैं। ऐसे में यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित उपभोक्ता से दोगुना राशि वसूल जाएगी। साथ ही ऊर्जा निगम संबंधित विभागीय कार्मिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख

वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? जानिए इसका असली मतलब और मजेदार इतिहास

वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? जानिए इसका असली मतलब और मजेदार इतिहास

मोहम्मद दीपक के जिम पर आर्थिक बहिष्कार, 150 से घटकर बचे सिर्फ 15 सदस्य

मोहम्मद दीपक के जिम पर आर्थिक बहिष्कार, 150 से घटकर बचे सिर्फ 15 सदस्य

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026: नए साल में गरीब परिवारों को पक्का घर का तोहफा, अपना नाम ऐसे चेक करें

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026: नए साल में गरीब परिवारों को पक्का घर का तोहफा, अपना नाम ऐसे चेक करें

उत्तराखंड RTE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026: निजी स्कूलों में 25% मुफ्त सीटों के लिए आवेदन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा!

उत्तराखंड RTE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026: निजी स्कूलों में 25% मुफ्त सीटों के लिए आवेदन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा!

हम भी तेरे दादा लगते है: उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर में योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा, वायरल हुए भावुक पल!

हम भी तेरे दादा लगते है: उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर में योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा, वायरल हुए भावुक पल!

उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर वैकेंसी, 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें!

उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर वैकेंसी, 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें!