UKPSC Mains की तैयारी करने वाले ध्यान दें, परीक्षा का पैटर्न बदला

UKPSC Mains
---Advertisement---

UKPSC Mains: उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा में बदलाव किया है। पैटर्न में हुआ बदलाव आयोग ने जारी कर दिया है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों की दुविधा दूर हो गई है। आयोग ने मुख्य परीक्षा का नया पैटर्न जारी कर सभी अभ्यर्थियों की टेंशन दूर कर दी है। बता दे कि नवंबर में पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

यह होगा मुख्य परीक्षा का पैटर्न

उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने मुख्य परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी है। मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के 06 प्रश्न पत्र होंगे। इनमें से दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न होंगे। इसमें चार अंकों के 05 सवाल होंगे, जिनकी शब्द सीमा 50 निर्धारित की गई है। आठ अंकों के 10 सवाल होंगे, जिनकी शब्द सीमा 100 होगी। वहीं दस अंकों के 10 सवाल होंगे जिनकी शब्द सीमा डेढ़ सौ रखी गई है।

[Related-Posts]

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: अब सरकारी स्कूल के बच्चे सीखेंगे Robotics और फूड प्रोसेसिंग

इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

नवंबर में पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित की गई है। ऐसे में पीसीएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास बहुत ज्यादा समय नहीं है। लेकिन कुछ समय में बढ़िया तैयारी करके भी अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं। बदले हुए पैटर्न को देखते हुए अन्य विषयों के साथ-साथ मुख्य रूप से अपने राज्य के बारे में भी जानकारी होनी बेहद जरूरी है। क्योंकि 50 अंकों के प्रश्न उत्तराखंड से संबंधित आएंगे। 

परीक्षा में सामान्य हिंदी प्रश्न पत्र के सिलेबस में 11 खंडों में से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्रों में भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल समाज, शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, सामाजिक न्याय व अंतरराष्ट्रीय संबंध, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, सत्यनिष्ठा, अभिरुचि और नीति शास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now
About the Author
For Feedback - feedback@paharipatrika.in
---Advertisement---