केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों से भरी गाड़ी नदी में गिरी, एक की मौत

केदारनाथ यात्रा
---Advertisement---

केदारनाथ यात्रा: मौसम बदलने के बाद एक बार फिर से केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। इसी दौरान यात्रा पर जा रहे थे यात्रियों से भरी एक बोलेरो वाहन गौरीकुंड के पास हादसे का शिकार हो गई। इस हाथ से में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है और 12 लोग घायल है। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री उत्तर प्रदेश और बंगाल के थे। बताया जा रहा है कि ओवरलोड बोलेरो गाड़ी गौरीकुंड के पास पहले 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, उसके बाद गाड़ी मंदाकिनी नदी में समा गई। 

ऐसे हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार बोलेरो ड्राइवर ने गाड़ी को ढलान पर खड़ा कर दिया था। इसके बाद ड्राइवर पहियों के आगे पत्थर लगाने के लिए गाड़ी से उतरा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हम जानकारी है सामने आई है कि बोलेरो ओवरलोड थी। 9 सीटर वाहन में एक मासूम और एक किशोर समेत 13 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: उत्तराखंड में भी होगी मंदिरों के प्रसाद की जांच

हादसे से में एक यात्री की हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे से में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है। इसके अलावा 12 लोग घायल है। इन 12 में से 05 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल हुए तीर्थयात्रियों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

Join WhatsApp

Join Now
About the Author
For Feedback - [email protected]
---Advertisement---