• Latest
  • Trending
  • All
Uttarkashi News: नशा तस्कर मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा, भागने की कोशिश रही नाकाम

Uttarkashi News: नशा तस्कर मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा, भागने की कोशिश रही नाकाम

October 13, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Sunday, March 8, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » Uttarkashi News: नशा तस्कर मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा, भागने की कोशिश रही नाकाम

Uttarkashi News: नशा तस्कर मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा, भागने की कोशिश रही नाकाम

by Bhupendra Panwar
October 13, 2025
in उत्तराखंड
0
Uttarkashi News: नशा तस्कर मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा, भागने की कोशिश रही नाकाम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी क्षेत्र में स्मैक तस्करी के काले कारोबार पर बडकोट पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। थाना बडकोट पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित स्मैक माफिया मुस्कान को विकासनगर के कुंजाग्रांट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना ले जाते समय आरोपी ने भागने की शातिर कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे लाखामंडल क्षेत्र से दोबारा धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए थाना बडकोट के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जुलाई 2025 में बडकोट पुलिस ने जसवंत रावत और सौरभ चौहान नामक दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि देहरादून के विकासनगर स्थित कुंजाग्रांट में मुस्कान नाम का स्मैक डीलर सक्रिय है, जो शहर में बैठकर यमुना घाटी के नवयुवकों को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराता है। इसके बदले वह भारी मोटी रकम वसूलता था।

यह भी पढ़ें – उत्तरकाशी: विद्युत कर्मियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, अधिशासी अभियंता ने वितरित की टीएनपी किटें

पुलिस ने आरोपी मुस्कान की ‘कुंडली’ खंगालने के लिए महत्वपूर्ण गवाहों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संग्रह किया। इन सबूतों के आधार पर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पतारसी और सुरागरसी के जरिए उसे कुंजाग्रांट से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब टीम आरोपी को थाना बडकोट ला रही थी, तो बर्नीगाड़ के पास उसने लघुशंका का बहाना बनाकर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन बडकोट पुलिस की सतर्कता ने इस साजिश को विफल कर दिया और आरोपी को लाखामंडल क्षेत्र से पुनः गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्कान पुत्र इसरार, निवासी कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून के रूप में हुई है। उसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से यमुना घाटी में स्मैक सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ेगा।

Tags: Uttarkashi Hindi newsUttarkashi news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनाएं कई रिकॉर्ड

Next Post

एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर में आज भारत और सिंगापुर का मुकाबला

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर में आज भारत और सिंगापुर का मुकाबला

एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर में आज भारत और सिंगापुर का मुकाबला

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.