उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS PCS अधिकारियों के हुए तबादले

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसमें कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले हुए है। शासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार,अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: जर्मन नागरिक से 30 लाख की ठगी, ऐसा बनाया शिकार

उत्तराखंड में IAS PCS के तबादले इस प्रकार हैं।

  1. मुरुगेशन के. (IAS-2009) को सचिव, पंचायती राज और विशिष्ट सचिव, वित्त से कार्यमुक्त कर अपर सचिव, नागरिक उड्डयन नियुक्त किया गया है।
  2. चंद्रेश कुमार यादव (IAS-2010) को अपर सचिव, सहकारिता, खाद्य नागरिक आपूर्ति, निदेशक (UCADA) से कार्यमुक्त किया गया।
  3. नितिन कुमार (IAS-2013) को अपर सचिव, लोकनिर्माण, ऊर्जा और नियोजन से कार्यमुक्त किया गया।
  4. हेमा जोशी (IAS-2013) को अपर सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपाध्यक्ष यूसीएसएफ और निदेशक (UGVS-REAP) से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड आपदा पुनर्वास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
  5. आनंद स्वरूप (IAS-2013) को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर बने रहने का आदेश दिया गया, साथ ही उनके अतिरिक्त प्रभार हटा दिए गए।
  6. मनुज गोयल (IAS-2013) को ग्राम विकास, पंचायती राज और सहकारिता विभाग में पूर्व की तरह APD, ILSP और योजना निदेशक UGVS-REAP के पद पर नियुक्त किया गया।
  7. हेमंत वर्मा (IAS-2015) को अपर सचिव, पंचायती राज, पीडी एमजीएनआरईजीए से कार्यमुक्त किया गया।
  8. अमित नेगी (IAS-2015) को अपर सचिव, ऊर्जा, अपर निदेशक, पेंशन और कोषागार, निदेशक बीमा और प्रोविडेंट फंड से हटाकर अपर सचिव, कोषागार, पेंशन और प्रोविडेंट फंड नियुक्त किया गया।
  9. नितिन भदौरिया (IAS-2015) को ग्राम विकास, आईसीडीएस, निदेशक, यूएसएसी से हटाकर अपर सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग नियुक्त किया गया।
  10. अनुपमा पाल (IAS-2016) को चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर APD, ILSP और योजना निदेशक UGVS-REAP नियुक्त किया गया।
  11. गौरव कुमार (IAS-2017) को सूचना और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग से हटाकर निदेशक, सूचना विभाग नियुक्त किया गया। नगर आयुक्त हरिद्वार को पूर्व की तरह पदस्थ किया गया।
  12. मनीष कुमार (IAS-2019) को अपर सचिव, कृषि और उद्यान विभाग का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया।
  13. पीसीएस अधिकारी गौरव द्विवेदी को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग नियुक्त किया गया।
  14. सत्यम कुमार (IAS-2016) को अपर सचिव, सहकारिता विभाग में नियुक्त किया गया।सत्यम कुमार को अपर सचिव, गन्ना विकास और चीनी उद्योग विभाग भी सौंपा गया।

शासन ने 13 आईएएस, एक पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है।

Exit mobile version