• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल निगम दफ्तर में किया प्रदर्शन, 450 करोड़ के घोटाले का आरोप

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल निगम दफ्तर में किया प्रदर्शन, 450 करोड़ के घोटाले का आरोप

June 9, 2025
LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम - अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम – अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

March 10, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल निगम दफ्तर में किया प्रदर्शन, 450 करोड़ के घोटाले का आरोप

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल निगम दफ्तर में किया प्रदर्शन, 450 करोड़ के घोटाले का आरोप

by Bhupendra Panwar
June 9, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल निगम दफ्तर में किया प्रदर्शन, 450 करोड़ के घोटाले का आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं में 450 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले और जलापूर्ति की विफलता के विरोध में जल निगम के मुख्य कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों की बर्खास्तगी और भ्रष्टाचार में लिप्त कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं और एसडीएम स्मिता परमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

बाहरी ठेकेदारों से साठ-गांठ

मोर्चा के महासचिव और मूल निवास-भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक मोहित डिमरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी जल निगम कार्यालय पहुंचे। डिमरी ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बिछाई गई पाइपलाइनें और लगाए गए नल सूख चुके हैं। गांवों में पानी की भारी किल्लत है, लोग मीलों पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर हैं, और कई गांव पानी की कमी के कारण उजड़ रहे हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन को “नल कमीशन मिशन” करार देते हुए अधिकारियों पर ठेकेदारों और बाहरी कंपनियों से सांठगांठ का आरोप लगाया।

डिमरी ने बताया कि गढ़वाल मंडल में जल जीवन मिशन के तहत 800 करोड़ रुपये की लागत से 44 पेयजल योजनाओं का निर्माण चल रहा है, जिसमें से हरियाणा की कंपनी यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 372 करोड़ रुपये के 17 प्रोजेक्ट सौंपे गए हैं। रुद्रप्रयाग और चमोली में इस कंपनी द्वारा बनाई जा रही योजनाओं में अनियमितताएं, धीमी प्रगति और अनुबंध शर्तों का उल्लंघन देखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश के बावजूद हल्द्वानी में 100 करोड़ की नई योजना का ठेका क्यों दिया जा रहा है।

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने लगाए आरोप

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के पश्चिमी देहरादून अध्यक्ष निरंजन चौहान ने सवाल उठाया कि क्या उत्तराखंड में स्थानीय ठेकेदार नहीं हैं, जो ये काम कर सकें। उन्होंने बताया कि नैनीताल में 46 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल प्रोजेक्ट यूपी की चार कंपनियों को दिए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विकास रयाल ने कहा कि नरेन्द्रनगर में पानी का गंभीर संकट है, जबकि कागजों पर योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- मेघालय हनीमून मर्डर: सोनम रघुवंशी पर पति की हत्या का आरोप, यूपी से गिरफ्तार

उत्तरकाशी से आए विनोद सिंह ने बताया कि वहां विश्व बैंक के फंड से संगराली-पाटा और बौंगाडी पेयजल योजनाओं पर सात करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर जल जीवन मिशन के तहत उसी योजना पर दोबारा सात करोड़ रुपये खर्च किए गए। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर अभियंताओं को 25 लाख रुपये की वसूली का नोटिस भी जारी हुआ।

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के संरक्षक पूर्व आईएएस एसएस पांगती और अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा में भी जल जीवन मिशन में बड़े घोटाले सामने आए हैं। चमोली के थराली में सुनला पेयजल योजना की डेढ़ किमी पाइपलाइन गायब हो गई, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर भ्रष्ट अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

प्रदर्शन में उमा पवार, लीला देवी, सुषमा रावत, मधु बिष्ट, कविता कंडारी, पिंकी बिष्ट, नीलम बिष्ट, मीरा पोखरियाल, आनंदी गोदियाल, अमिता कोटियाल, बीपी जुयाल, धनंजय बिष्ट, नरेंद्र पंत, नरेंद्र सिंह नेगी, रामशरण गोदियाल, तारा सिंह रावत, पृथ्वी रावत, रमेश भट्ट, श्याम सिंह पटवाल, विक्की पंवार, वीरेंद्र बिष्ट, कुशाल राणा, जगबीर नेगी सहित कई लोग शामिल थे।

Tags: Uttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

“मेघालय हनीमून मर्डर: सोनम रघुवंशी पर पति की हत्या का आरोप, यूपी से गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया, नए प्रशासकों की नियुक्ति

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया, नए प्रशासकों की नियुक्ति

उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया, नए प्रशासकों की नियुक्ति

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.