अगर आप सोच रहे हैं कि PAN कार्ड बनवाने का समय आ गया है या पुराना अपडेट करना है, तो एक मिनट रुकिए। 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के नियम पूरी तरह बदल गए हैं। अब सिर्फ आधार कार्ड लेकर आवेदन नहीं चलेगा। अतिरिक्त दस्तावेज लगेंगे, नाम आधार से मैच करना जरूरी है और पुराने फॉर्म भी काम नहीं आएंगे। लाखों लोगों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि PAN बिना बैंकिंग, प्रॉपर्टी या बीमा जैसे काम रुक सकते हैं।
क्या आपने भी PAN के लिए आवेदन प्लान किया था? तो अब जल्दी करें, क्योंकि नई व्यवस्था थोड़ी सख्त हो गई है। लेकिन चिंता न करें, प्रोटियन (पूर्व में NSDL) और इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल दोनों पर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
PAN कार्ड के नए नियम में बदलाव
1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स विभाग ने PAN आवेदन को और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लाए हैं। पहले आधार ही आईडी, एड्रेस और जन्मतिथि का सबूत माना जाता था, लेकिन अब आधार अकेला काफी नहीं। नाम PAN कार्ड पर ठीक वैसा ही होना चाहिए जैसा आधार में दर्ज है, छोटी-सी गलती से भी आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
इसके अलावा पुराने फॉर्म 49A और 49AA अब काम नहीं करेंगे। उनकी जगह नए फॉर्म आ गए हैं, भारतीय नागरिकों के लिए फॉर्म 93 (व्यक्ति) और फॉर्म 94 (कंपनी/एंटिटी), जबकि विदेशी नागरिकों के लिए फॉर्म 95 और 96। ये बदलाव इनकम टैक्स रूल्स 2026 के तहत लाए गए हैं।
पैन कार्ड बनाते समय क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?
नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार के साथ अब इन अतिरिक्त दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत पड़ेगी।
- जन्मतिथि का सबूत (बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट)
- वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मजिस्ट्रेट का एफिडेविट
- एड्रेस प्रूफ (अगर आधार में एड्रेस अलग हो)
ध्यान रखें कि सभी दस्तावेजों में नाम और जन्मतिथि मैच करनी चाहिए। नाम मैच न करने पर आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
how to apply for new Pen Card
प्रोटियन (https://onlineservices.proteantech.in) सबसे आसान और लोकप्रिय विकल्प है। स्टेप-बाय-स्टेप तरीका कुछ इस तरह से है।
- वेबसाइट पर जाएं और Online PAN Application’ चुनें।
- New Application’ पर क्लिक करें।
- PAN Application Type में भारतीय नागरिकों के लिए Form 93 या 94 चुनें (NRI के लिए 95 या 96)।
- अपनी कैटेगरी चुनें, Individual, HUF, Company आदि।
- नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर भरें (सभी जरूरी हैं)।
- फॉर्म पूरा भरकर फीस जमा करें (भारतीय एड्रेस के लिए ₹91 + GST)।
- दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें या कूरियर से भेजें। आधार OTP से ई-वेरिफिकेशन भी हो सकता है।













