• Latest
  • Trending
  • All
खटीमा में सनसनीखेज हत्याकांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती की हत्या, आरोपी मुश्ताक अहमद गिरफ्तार

खटीमा में सनसनीखेज हत्याकांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती की हत्या, आरोपी मुश्ताक अहमद गिरफ्तार

May 1, 2025
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम - अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम – अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

March 10, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, March 21, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » खटीमा में सनसनीखेज हत्याकांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती की हत्या, आरोपी मुश्ताक अहमद गिरफ्तार

खटीमा में सनसनीखेज हत्याकांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती की हत्या, आरोपी मुश्ताक अहमद गिरफ्तार

by Bhupendra Panwar
May 1, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
खटीमा में सनसनीखेज हत्याकांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती की हत्या, आरोपी मुश्ताक अहमद गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। हरियाणा पुलिस और खटीमा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक 32 वर्षीय हिंदू युवती की बिना सिर वाली लाश नदन्ना इलाके से बरामद की। इस मामले में आरोपी, 25 वर्षीय मुश्ताक अहमद को गिरफ्तार किया गया है। युवती और आरोपी हरियाणा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती का हत्या

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को हरियाणा की गुड़गांव पुलिस ने नानकमत्ता निवासी युवती की गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी मुश्ताक अहमद को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुश्ताक ने हत्या की बात कबूल की और अपनी निशानदेही पर पुलिस ने खटीमा के नदन्ना इलाके में काली पुलिया के पास नहर से युवती का सड़ा-गला धड़ बरामद किया। युवती के सिर की तलाश अभी जारी है। शव की शिनाख्त युवती के भाई ने दुपट्टे के आधार पर की।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में नाबालिग के साथ घटी घटना के विरोध में व्यापारियों का बंद, सख्त कार्रवाई की मांग

ऐसे हुआ खुलासा

जांच में पता चला कि मुश्ताक और युवती की मुलाकात रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर हरियाणा जाते समय हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए। युवती अपनी छोटी बहन के साथ हरियाणा में स्पा सेंटर में काम करती थी, जबकि मुश्ताक कैब चालक था। दोनों गुड़गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

नवंबर 2024 में मुश्ताक ने सितारगंज में एक अन्य युवती से शादी कर ली। जब इसकी जानकारी लिव-इन पार्टनर को हुई, तो उसने मुश्ताक के घर पहुंचकर शादी का विरोध किया। इस मामले में पंचायत भी हुई। इसके बाद मुश्ताक युवती को खटीमा के इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर ले गया।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2024 को मुश्ताक ने युवती को खटीमा के नदन्ना काली पुलिया अंडरपास के पास नहर पर ले जाकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। उसने धड़ को चादर में लपेटकर और सिर को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया।

गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक

युवती की छोटी बहन ने संपर्क टूटने पर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने सितारगंज कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया। इसके बाद बहन ने 19 दिसंबर 2024 को गुड़गांव के सेक्टर-3 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस ने 30 अप्रैल 2025 को मुश्ताक को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया।

पुलिस का बयान

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने सितारगंज पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर युवती का बिना सिर वाला शव बरामद हुआ। हरियाणा पुलिस शव और आरोपी को लेकर जांच के लिए रवाना हो गई है। मामले की गहन जांच जारी है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने के साथ-साथ सामाजिक और कानूनी चर्चा का विषय बन गई है।

Tags: Uttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

Weather Update: उत्तराखंड में 1 से 6 मई तक बारिश और तूफान की संभावना

Next Post

Char Dham Yatra 2025: DGP उत्तराखंड ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
Char Dham Yatra 2025: DGP उत्तराखंड ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Char Dham Yatra 2025: DGP उत्तराखंड ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.