• Latest
  • Trending
  • All
ऋषिकेश में रैंप वॉक पर हिंदू संगठन का हंगामा, युवतियों ने भी की नारेबाजी

ऋषिकेश में रैंप वॉक पर हिंदू संगठन का हंगामा, युवतियों ने भी की नारेबाजी

October 4, 2025
1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

April 2, 2026
उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

March 28, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » ऋषिकेश में रैंप वॉक पर हिंदू संगठन का हंगामा, युवतियों ने भी की नारेबाजी

ऋषिकेश में रैंप वॉक पर हिंदू संगठन का हंगामा, युवतियों ने भी की नारेबाजी

by Bhupendra Panwar
October 4, 2025
in उत्तराखंड
0
ऋषिकेश में रैंप वॉक पर हिंदू संगठन का हंगामा, युवतियों ने भी की नारेबाजी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rishikesh news: तीर्थनगरी ऋषिकेश में शनिवार को लायंस क्लब रॉयल द्वारा आयोजित दीपावली मेले की तैयारियों के दौरान एक रैंप वॉक इवेंट ने विवाद खड़ा कर दिया। युवतियों के पहने कपड़ों में रिहर्सल पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया। मामला इतना गरमाया कि आयोजकों और संगठन के लोगों के बीच बहस हो गई।

लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया है। मेले के हिस्से के तौर पर ‘मिस ऋषिकेश’ चुनने के लिए युवतियों को एक होटल में रैंप वॉक की ट्रेनिंग दी जा रही थी। देहरादून मार्ग पर स्थित इस होटल में लड़कियां कम कपड़ों वाले वेस्टर्न आउटफिट्स में प्रैक्टिस कर रही थीं। इसी दौरान संगठन को खबर लग गई।

ऋषिकेश में रैंप वॉक पर हंगामा

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र भटनागर अपने कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से कहा कि तीर्थनगरी में ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी। भटनागर ने हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म का हवाला देते हुए रैंप वॉक रुकवाने की मांग की। लेकिन होटल मालिक के बेटे अक्षत गोयल ने वहां पहुंचकर संगठन के लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे विवाद और भड़क गया। कई लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा।

ऋषिकेश में दीपावली मेले के दौरान आयोजित रैंप वॉक को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। संगठनों ने युवतियों द्वारा पहने गए कथित अश्लील कपड़ों पर आपत्ति जताई और आयोजक क्लब पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया। pic.twitter.com/3v4MvrkD8W

— bhUpi Panwar (@askbhupi) October 4, 2025

भटनागर ने बताया, “ऋषिकेश को हिंदू आस्था का केंद्र माना जाता है। सनातन धर्म महिलाओं को पूरे कपड़ों में रहना सिखाता है। कम कपड़ों में मॉडलिंग से हमारी संस्कृति को ठेस पहुंचती है। हमने लड़कियों को समझाया कि इससे पहाड़ी इलाकों की महिलाओं और बच्चों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।” उन्होंने कहा कि आयोजकों ने भारतीय और उत्तराखंडी परिधानों को नजरअंदाज कर दिया, जो गलत है।

यह भी पढ़ें – UKSSSC परीक्षाओं को लेकर लागू किए कई नियम, एक मिनट में पढ़िए सब कुछ

क्लब के अध्यक्ष ने दी सफाई

दूसरी तरफ, लायंस क्लब के अध्यक्ष पंकज चंदानी ने सफाई दी। उन्होंने कहा, “यह इवेंट मिस ऋषिकेश चुनने के लिए है, ताकि लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।” चंदानी ने वादा किया कि भविष्य में सांस्कृतिक पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा।

Tags: Rishikesh newsUttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

UKSSSC परीक्षाओं को लेकर लागू किए कई नियम, एक मिनट में पढ़िए सब कुछ

Next Post

उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.