पौड़ी की सुंदर वादियों में बना कूड़े का ढेर, नगर निगम पर लगे आरोप

पौड़ी
---Advertisement---

पौड़ी: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड अपनी सुंदरता के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। पहाड़ों में बसे गांव की सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। लेकिन पौड़ी में कूड़ा इकट्ठा होने की समस्या देखी जा रही है। स्थानीय निवासी संगीता पंवार,भूपेंद्र मेवाड़ से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार डांग ऐठाणा मोटर मार्ग पर सेंद्री गाड के पास एक कूड़ा ट्रॉली लगी हुई है। ट्रॉली के लगे होने के बावजूद भी कूड़ा ट्रॉली के आसपास सड़क पर कूड़ा बिखरा रहता है।

नगर निगम पर लगे आरोप

इस समय बारिश के चलते जगह-जगह पानी जमा होने की समस्या होती है। ऐसे में यदि सड़क पर कूड़ा बिखरा रहेगा तो डेंगू के मच्छरों को पनपने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि नगर निगम समय से अपना काम करें और स्थानीय लोग भी अपने आसपास के इलाके को साफ रखें। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी की नगर निगम के इलाके में कई जगहों पर कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन नगर निगम के कर्मचारी समय से साफ सफाई नहीं करते हैं। 

यह भी पढ़े: CM Dhami का विशेष अधिकारी से लगाव, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

स्थानीय लोगों के आरोप पर नगर निगम ने दी सफाई

स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी समय से साफ सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बन जाता है।इन सब बातों पर ध्यान देते हुए सफाई निरीक्षक शशि पवार ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कूड़ा ट्रॉली का टायर पंचर हो गया था। जिसकी वजह से कूड़ा उठाने में समय लगा। उन्होंने स्थानीय लोगों पर भी आरोप लगाए कि सेंद्री गाड समेत कई स्थानों पर लगाए गए ट्रॉली में आसपास के लोग सीधा कूड़ा नहीं डालते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग दूर से ही कूड़ा फेंक देते हैं। इस वजह से कूड़ा ट्रॉली के आसपास कूड़ा बिखरा नजर आता है। हालांकि उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को और अच्छा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now
About the Author
For Feedback - feedback@paharipatrika.in
---Advertisement---