• Latest
  • Trending
  • All
उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गंगोत्री धाम में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गंगोत्री धाम में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

May 5, 2025
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: भारत ने पाक को हराया, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चित किया, कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

February 17, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गंगोत्री धाम में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गंगोत्री धाम में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

by Bhupendra Panwar
May 5, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गंगोत्री धाम में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी पुलिस ने गंगोत्री धाम में चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए उत्तर-प्रदेश के गौंडा जिले के एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 1,10,500 रुपये की नकदी बरामद की गई है।

गंगोत्री धाम में चोरी

दिनांक 4 मई 2025 को मध्यप्रदेश के खरगोन निवासी श्रद्धालु श्री वासुदेव ने थाना हर्षिल में एक लिखित शिकायत दर्ज की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान उनकी पैंट चोरी हो गई, जिसमें 1,10,500 रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, एक घड़ी और दो आधार कार्ड थे।

यह भी पढ़ें:- इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन की कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

शिकायत के आधार पर थाना हर्षिल में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, थानाध्यक्ष हर्षिल और चौकी गंगोत्री की संयुक्त टीमों का गठन कर चोरी के खुलासे हेतु गहन जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी, गहन तलाशी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर उत्तर-प्रदेश के गौंडा जिले के 6 अभियुक्तों को हर्षिल बैरियर से हिरासत में लिया।

सभी आरोपी गंगोत्री से वाहन बुक कर रातों-रात फरार होने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार किया और उनके कब्जे से चोरी की पूरी धनराशि 1,10,500 रुपये बरामद कर ली गई। जांच में यह भी सामने आया कि सभी अभियुक्त गौंडा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • दिनेश कुमार, पुत्र स्व. गंगा प्रसाद, निवासी ग्राम दलिपपुर, मनकापुर, जिला गौंडा, उत्तर-प्रदेश, हाल परमट, थाना ग्वालटौली, कानपुर, उम्र 36 वर्ष।
  • रविन्द्र कुमार, पुत्र श्री रामप्रीत, निवासी ग्राम कोल्वा, थाना मोतीगडी, गौंडा, उत्तर-प्रदेश, उम्र 45 वर्ष।
  • दयाराम, पुत्र स्व. बैकाऊ प्रसाद, निवासी ग्राम जुडई पूरवा, थाना मनकापुर, गौंडा, उत्तर-प्रदेश, उम्र 50 वर्ष।
  • अनिल कुमार, पुत्र स्व. रामलखन, निवासी बल्लीपुर हटवा, थाना मनकापुर, गौंडा, उत्तर-प्रदेश, उम्र 35 वर्ष।
  • श्यामू, पुत्र श्री प्यारे लाल, निवासी बेनीपुर, थाना मनकापुर, गौंडा, उत्तर-प्रदेश, उम्र 32 वर्ष।
  • आज्ञाराम, पुत्र स्व. बैकारु प्रसाद, निवासी ग्राम जुडईपूरवा, थाना मनकापुर, गौंडा, उत्तर-प्रदेश, उम्र 52 वर्ष।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की। टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं को अपने कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tags: Uttarkashi Hindi newsUttarkashi news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन की कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Next Post

केदारनाथ मंदिर के सामने डांस: आस्था का बाजारीकरण या पर्यटन का दुरुपयोग?

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
केदारनाथ मंदिर के सामने डांस: आस्था का बाजारीकरण या पर्यटन का दुरुपयोग?

केदारनाथ मंदिर के सामने डांस: आस्था का बाजारीकरण या पर्यटन का दुरुपयोग?

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.