• Latest
  • Trending
  • All
भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

July 22, 2025
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: भारत ने पाक को हराया, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चित किया, कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8: कौन सी टीमें पहुंचीं आगे?

February 17, 2026
टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, इशान किशन की तूफानी पारी से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, Team India की सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

February 16, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, February 28, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

by Bhupendra Panwar
July 22, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
0
भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की भाभी सोनिया ने अपने प्रेमी छोटा और उसके दोस्त अकबर के साथ मिलकर देवर नीटू की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के पीछे का मकसद था संपत्ति पर कब्जा और प्रेमी के साथ बेरोकटोक मुलाकात चाहती थी।

झाड़ियों में मिला था शव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक की पहचान नीटू, पुत्र भूरी सिंह, निवासी खालाटीरा के रूप में हुई थी। 18 जुलाई को डालूवाला-मजबता क्षेत्र में झाड़ियों में मिले शव के बाद मृतक के भाई राकेश, जो हैदराबाद में रहता है, ने 20 जुलाई को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने सोनिया, छोटा और अकबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने नीटू की हत्या की बात कबूल कर ली।

भाभी ने प्रेमी संग मिलकर की देवर की हत्या

एसएसपी डोबाल ने बताया कि सोनिया के पति ने अपनी जमीन और मकान बेचकर उसे और बच्चों को हैदराबाद ले गए थे। इस दौरान सोनिया की नजर अपने देवर नीटू के हिस्से की जमीन पर थी। साथ ही, वह अपने प्रेमी छोटा से बेरोकटोक मिलना चाहती थी। नीटू को रास्ते से हटाने के लिए सोनिया ने छोटा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सोनिया ने छोटा को भरोसे में लेकर कहा कि अगर वह नीटू को मार देगा, तो वह गांव लौट आएगी और दोनों साथ रह सकेंगे। छोटा ने इसके बदले पांच लाख रुपये की डील तय की और अपने दोस्त अकबर को साथ लिया।

यह भी पढ़ें – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

17 जुलाई की रात छोटा ने गांव के जावेद का फोन लेकर नीटू को कॉल किया और मिलने बुलाया। रात 9:15 बजे नीटू छोटा की दुकान पर पहुंचा। छोटा ने उसे बहाने से बताया कि डालूवाला-मजबता में एक ठेकेदार ने पैसे देने के लिए बुलाया है। इसके बाद नीटू की मोपेड ‘विक्की’ पर छोटा ने वाहन चलाया, बीच में नीटू और पीछे अकबर बैठा।

जंगल के पास पहुंचकर छोटा ने मोपेड रोकी और इशारे में अकबर को हत्या का संकेत दिया। अकबर ने चापड़ से नीटू के सिर पर पहला वार किया, फिर छोटा ने चार-पांच और वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Tags: Uttarakhand hindi newsUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

Next Post

विश्वविख्यात कण्वाश्रम में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
विश्वविख्यात कण्वाश्रम में दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन

विश्वविख्यात कण्वाश्रम में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.