• Latest
  • Trending
  • All
देहरादून में बादल फटने से तबाही का मंजर, अब तक 15 लोगों की मौत, इतने लोग लापता

देहरादून में बादल फटने से तबाही का मंजर, अब तक 15 लोगों की मौत, इतने लोग लापता

September 17, 2025
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

होलिका दहन 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और महत्व जानिए

March 3, 2026
India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट PDF, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

India Post GDS Result 2026 Date: राज्यवार मेरिट लिस्ट, जरूरी दस्तावेज और डायरेक्ट लिंक

February 28, 2026
क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

क्या भारत T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा? वेस्टइंडीज से मुकाबला, नेट रन रेट और पूरा समीकरण

February 27, 2026
बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम

February 26, 2026

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

February 26, 2026
उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय

February 24, 2026
बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी बने धोखाधड़ी के शिकार: शादी का झांसा देकर ठगे गए 33 हजार रुपये

February 21, 2026
उत्तराखंड मौसम IMD अपडेट

उत्तराखंड मौसम: बारिश-बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं, IMD अपडेट

February 20, 2026
गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

गलगोटिया रोबोट विवाद: चीनी रोबोट डॉग को अपना बताकर फंसी यूनिवर्सिटी

February 19, 2026
IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

IPL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानिए पूरी वजह

February 18, 2026
उत्तराखंड का राज्य फूल ब्रह्मकमल: हिमालय की वो दुर्लभ धरोहर जो रात में खिलकर सबको हैरान कर देती है

सिर्फ रात में खिलता है ब्रह्मकमल! जानिए उत्तराखंड के राज्य फूल की अनसुनी कहानी

February 18, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Monday, March 9, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » देहरादून में बादल फटने से तबाही का मंजर, अब तक 15 लोगों की मौत, इतने लोग लापता

देहरादून में बादल फटने से तबाही का मंजर, अब तक 15 लोगों की मौत, इतने लोग लापता

by Bhupendra Panwar
September 17, 2025
in उत्तराखंड
0
देहरादून में बादल फटने से तबाही का मंजर, अब तक 15 लोगों की मौत, इतने लोग लापता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Deharadun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पर अचानक प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सोमवार रात को हुई भारी बारिश और बादल फटने से तेज बाढ़ आ गई, जिसने सहस्त्रधारा, प्रेम नगर और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। घर-घर में पानी घुस गया, सड़कें टूट गईं, और लोगो की जिंदगियां दांव पर लग गईं। अब तक की खबरों के मुताबिक, इस आपदा में 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 16 लोग अभी भी लापता हैं। राहत की बात ये है कि रेस्क्यू टीमों ने 900 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।

देहरादून में बारिश ने मचाई तबाही

बारिश रात करीब 11 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही घंटों में हालात बिगाड़ दिए। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून और आसपास के इलाकों में बादल फटने जैसी स्थिति बनी, जिससे तमसा नदी और अन्य नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। सहस्त्रधारा रोड पर स्थित होटल, दुकानें और घर पूरी तरह डूब गए। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हम सो रहे थे, अचानक इतना पानी आ गया कि कुछ समझ ही नहीं आया। मैंने परिवार को ऊपर की मंजिल पर भेजा, लेकिन कई पड़ोसी बह गए।” इसी तरह, टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भी पानी का तेज बहाव देखा गया, जहां कई वाहन बहकर चले गए।

ह्लदयविदारक 😔

सेलाकुई के शेरपुर में एक घायल व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बहता हुआ मदद के लिए गुहार लगा रहा था। ग्रामीणों, एनडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस के त्वरित और समन्वित प्रयासों से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। pic.twitter.com/XPJQyNPSTv

— bhUpi Panwar (@askbhupi) September 16, 2025

वीडियो और फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वो दिल दहला देने वाले हैं। एक तरफ तेज बहते पानी में फंसे लोग चीख रहे हैं, तो दूसरी तरफ आईटी पार्क और स्कूलों के भवन पानी में डूबे नजर आ रहे हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, और कई सड़कें अभी भी बंद हैं। नुकसान का अनुमान करोड़ों में है पुल टूटे, बिजली के खंभे गिरे, और फसलें बर्बाद हो गईं।

यह भी पढ़ें – देहरादून जाने वाले ध्यान दें: बंद सड़कों के लिए बना नया डायवर्शन प्लान, जानें ट्रैफिक रूट

देहरादून में 15 लोगों की मौत

इस बाढ़ में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ज्यादातर मौतें प्रेम नगर और करलीगढ़ इलाके में हुईं, जहां लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। 16 लोग अभी भी गायब हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रात-दिन लगी हुई हैं। एक अधिकारी ने कहा, “हम ड्रोन और कुत्तों की मदद से सर्च चला रहे हैं, लेकिन बारिश अभी भी बनी हुई है।” राहत की बात ये है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 900 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कई परिवारों को अस्थायी कैंपों में शरण दी गई है।

देहरादून में बादल फटने से 13 लोगों की मौत, 3 घायल और 16 लापता। https://t.co/5JRFSPVZin pic.twitter.com/Y7KSFP3HaK

— bhUpi Panwar (@askbhupi) September 16, 2025

अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत हालात का जायजा लिया और केंद्र सरकार से मदद मांगी। उन्होंने कहा, “हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।” आईएमडी ने देहरादून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, यानी अगले 24 घंटों में और बारिश हो सकती है। सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत सामग्री बांट रहे हैं

Tags: Dehradun FloodUttarakhand news
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Previous Post

देहरादून जाने वाले ध्यान दें: बंद सड़कों के लिए बना नया डायवर्शन प्लान, जानें ट्रैफिक रूट

Next Post

UKSSSC Assistant Teacher (LT) Recruitment: 128 पदों पर आवेदन शुरू, आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
UKSSSC Assistant Teacher (LT) Recruitment image

UKSSSC Assistant Teacher (LT) Recruitment: 128 पदों पर आवेदन शुरू, आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.