# उत्तरकाशी: नदी में नहाने के दौरान बही महिला, खोज में जुटी टीम

> उत्तरकाशी में मणिकर्णिका घाट पर नहाने के दौरान महिला बह गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू कर दी। फिलहाल महिला का कोई पता नह…

**Published:** 2025-04-14 17:31:06  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तरकाशी  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/woman-drowned-while-bathing-in-the-river-in-uttarkashi/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/woman-drowned-while-bathing-in-the-river-in-uttarkashi/

---

उत्तरकाशी में मणिकर्णिका घाट पर नहाने के दौरान महिला बह गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू कर दी। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार कौन लगभग 3:30 बजे एक महिला गंगा में नहाने के दौरान नदी में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम महिला की खोजबीन में जुट गई।

बताया जा रहा कि महिला कै साथ एक 8 साल की बच्ची भी मौजूद हैं। जो फिलहाल कुछ बताने में सक्षम नहीं है। नदी में बही महिला नेपाल मूल की बताई जा रही है। फिलहाल एनडीआरएफ ने तलाश जारी कर दी है।
