उत्तरकाशी: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को आत्महत्या करने पर किया मजबूर, अब मिली सजा
उत्तरकाशी जिला न्यायालय ने प्रेमी संग मिलकर पति को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाली पत्नी और प्रेमी को चार-चार साल की सजा सुनाई और दोनों पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: गर्भवती पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, दरांती से गला रेतकर की हत्या
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा के ब्रह्मखाल निवासी दीपक परिवार संग चिन्यालीसौड़ में किराए के मकान में रहता था। 18 मार्च 2021 को पड़ोसियों ने पुलिस को दीपक के आत्महत्या करने की सूचना दी। मृतक के भाई ने 19 मार्च को थाना धरासू में भाभी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए दीपक की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने जब मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो कई राज खुले। पत्नी और प्रेमी बृजलाल के बीच आपस में बातचीत की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पत्नी वर्तमान में टिहरी जेल में बंद जबकि ब्रजलाल जमानत पर था। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरबख्श सिंह की अदालत ने पति दीपक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में दोनों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद प्रेमी बृजलाल को गिरफतार किया गया।