---
title: "Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है ?"
slug: "when-is-chaitra-navratri-2025-navami"
author: "भुप्पी पंवार"
category: "चमोली"
published: "2025-03-18 08:44:59"
updated: "2026-06-17 04:40:37"
canonical: "https://paharipatrika.in/when-is-chaitra-navratri-2025-navami/"
format: "article"
publisher: "Pahari Patrika"
---

# Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है ?

> Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पर्व पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा…

**Chaitra Navratri 2025: **चैत्र नवरात्रि के पर्व पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रों की तिथि में हेरफेर होने की वजह से कभी यह पर्व 9 तो कभी 8 दिनों का हो जाता है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है ? इसको लेकर लोगों में दुविधा बनी हुई है।

**चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी **?

होली के बाद इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च को रविवार से शुरू हो रही है और 6 अप्रैल 2025 रविवार तक चलेगा। इस साल खास बात यह है कि मां दुर्गा अपनी सवारी के रूप में हाथी पर सवार होकर आ रही है। जिसे विशेष शुभ संकेत माना जा रहा है।

**चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है ?**

इस साल चैत्र नवरात्रि में महाअष्टमी तिथि 5 अप्रैल और नवमी 6 अप्रैल 2025 को पड़ेगी। नवरात्रों के यह दो दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दिन भक्त माता को उनका प्रिय भोग नारियल, चना पूड़ी का प्रसाद चढ़ाते हैं और फिर 9 कन्याओं को भोजन कर उन्हें दक्षिणा देते हैं।
