# कार में बंदूकें लहराना पड़ा महंगा, हरियाणा के 9 पर्यटक उत्तराखंड में गिरफ्तार

> देहरादून से हरिद्वार जाते समय पर्यटकों द्वारा कार में बंदूकें लहराना भारी पड़ गया। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 9 पर्यटकों को रायवाला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार …

**Published:** 2025-06-16 20:40:51  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** देहरादून  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/waving-guns-in-the-car-proved-costly-9-tourists-from-haryana-arrested-in-uttarakhand/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/waving-guns-in-the-car-proved-costly-9-tourists-from-haryana-arrested-in-uttarakhand/

---

देहरादून से हरिद्वार जाते समय पर्यटकों द्वारा कार में बंदूकें लहराना भारी पड़ गया। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 9 पर्यटकों को रायवाला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उनके कब्जे से दो डमी बंदूकें बरामद हुई हैं, लेकिन दहशत फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पर्यटकों के वाहन भी सीज कर दिए हैं।

## **कार में बंदूकें लहराना का वीडियो वायरल**

घटना का एक वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें देखा जा सकता है कि पर्यटक चलती कारों से हथियार हवा में लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रायवाला थाना पुलिस को अलर्ट किया और वाहनों की पहचान कर उन्हें रोकने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/askbhupi/status/1934280988894347281?t=C_VWjghMSvapnocx8wPA0w&s=19

**हरिपुर कला के पास चेकिंग में पकड़े गए**

रायवाला थाना पुलिस ने हरिपुर कला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान दो डमी बंदूकें बरामद की गईं, हालांकि हथियार असली नहीं थे, लेकिन पुलिस ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने दिखाई सख्तीथाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी पर्यटक फरीदाबाद (हरियाणा) के निवासी हैं। पुलिस ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर इन पर्यटकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी भेज दी है।

**पर्यटकों ने मांगी माफी **

गिरफ्तारी के बाद सभी पर्यटक पुलिस के सामने माफी मांगते और भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने का आश्वासन देते नजर आए। पुलिस की इस तत्परता को देखते हुए स्थानीय लोग भी कहने लगे हैं कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता—असली तो छोड़िए, अब नकली हथियार दिखाना भी जेल पहुंचा सकता है।
