# देहरादून: बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर लड़कियों का हाइवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

> देहरादून की सड़कों पर बॉयफ्रेंड को लेकर दौ लड़कियों का हाइवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों लड़कियों में जमकर मारपीट हुई और…

**Published:** 2024-12-18 15:39:16  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** देहरादून  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/video-of-girl-fighting-in-dehradun-goes-viral/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/video-of-girl-fighting-in-dehradun-goes-viral/

---

देहरादून की सड़कों पर बॉयफ्रेंड को लेकर दौ लड़कियों का हाइवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों लड़कियों में जमकर मारपीट हुई और दोनों एक दूसरे के लिए अपशब्द इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों लड़कियों की लड़ाई देख जो लोग रुक रहे थे तो लड़कियां उनपर भी बरसने लगी। इसी बीच किसी ने उनका यह वीडियो बना दिया।

https://twitter.com/askbhupi/status/1868913592571146285?t=3aqvSX3AsYlWtkikVVf0Xg&s=19

वीडियो देहरादून के रायपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। लड़कियों के सड़क पर इस हाइवोल्टेज ड्रामा में इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों के अनुसार लड़ाई बॉयफ्रेंड को लेकर हो रही है। दोनों लड़कियों एक दूसरे के लिए इतने अपशब्द इस्तेमाल कर रही जो यहां लिखना मुश्किल है। दोनों लड़कियां लड़ाई में इतनी मग्न है कि उन्हें अपने कपड़ों का ध्यान भी नहीं रहा।

इसी दौरान सड़क से कई लोग गुजरे लेकिन लड़कियों की लड़ाई  और गालियों रुकने को नाम नहीं ले रही थी। दोनों लड़कियां किसी एक्स को मैसेज करने को लेकर आपस में झगड़ रही थी। कुछ लोगों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन सब नाकामयाब रहे।

वही एक अन्य लड़की दोनों की वीडियो बनाने में मशगूल रही। वह पूरे घटनाक्रम को बताते हुए अलग-अलग एंगल से वीडियो शूट करती रही और खुद की तारीफ करती रही।
