उत्तरकाशी: नदी में गिरे दो मजदूर, एक की मौत
रविवार को उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य करते समय BRO के दो मजदूर नदी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: तीन दिन पहले पत्नी से हुई लड़ाई, अब जंगल में मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखू देवता मंदिर के समीप कुछ मजदूर रास्ते किनारे पत्थरों से पुस्तक निर्माण का कार्य कर रहे थे इसी दौरान अचानक पुस्ता ढह जान से उसके मलबे के साथ दो मजदूर भागीरथी नदी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रील बनाना महिला को पड़ा भारी, नदी में बहने से हुई मौत – देखें वीडियो
नदी में गिरे एक घायल मजदूर को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। घायल सुमन बहादुर का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि दूसरे मजदूर की खोजबीन के लिए देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया। दोनों मजदूर नेपाल निवासी हैं। देर शाम तक दिल बहादुर का शव बरामद किया गया।