उत्तरकाशी: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 25 से ज्यादा मजदूर दबे

प्रतीकात्मक चित्र
उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 25 से अधिक मजदूर दबे होने की सूचना है। बता दें कि इस सुरंग का निर्माण कार्य आल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है और करीब 4 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, खराब पनीर बेचते पकड़ा गया नदीम अहमद
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। इस सुरंग का निर्माण NHIDCL के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। जिला आपदा प्रबंधन ने सुरंग के अंदर 25 से ज्यादा मजदूर फंसे होने की पुष्टि की, हांलांकि कुल कितने मजदूर फंसे हुए हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मजदूर वाहन द्वार से करीब 2800 मीटर अंदर कार्य कर रहे हैं।कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। अभी तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है।
2 thoughts on “उत्तरकाशी: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 25 से ज्यादा मजदूर दबे”
Comments are closed.